Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida won 113 medals in the state level gymnastics competition.

Noida News: राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में नोएडा ने झटके 113 पदक

Wed, 05 Nov 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Noida won 113 medals in the state level gymnastics competition.
फोटो
विज्ञापन


46 स्वर्ण, 37 रजत और 3 कांस्य पदक किए अपने नाम, प्रयागराज में हुई प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रयागराज के खेलगांव पब्लिक स्कूल में एक से तीन नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें गौतम बुद्ध नगर ने 113 पदक अपने नाम किए। इनमें 46 स्वर्ण, 37 रजत और 30 कांस्य पदक शामिल हैं।


यह पहला अवसर रहा जब गौतम बुद्ध नगर की बालिकाओं ने सभी वर्गों में पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। कुल पदकों में 55 रिदमिक जिम्नास्टिक और 58 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में अर्जित किए गए। विशेष रूप से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में बालिकाओं ने लगभग सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो जिले के लिए गर्व की उपलब्धि है।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले ने पिछले चार वर्षों में लगातार उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में 28, 2023 में 56, 2024 में 92 और इस वर्ष 2025 में 113 पदक जीतकर नई ऊंचाइयां छुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed