फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida will remain shrouded in pollution and smog this week.

Noida News: इस सप्ताह प्रदूषण और स्मॉग की चादर में लिपटा रहेगा नोएडा

Thu, 30 Oct 2025 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Noida will remain shrouded in pollution and smog this week.
जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदूषण की धुंध और स्मॉग से बृहस्पतिवार को शहर ढका रहा। शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह भी स्मॉग की चादर छाई रहेगी। ऐसे में विजिबिलिटी कम हो सकती है।

बृहस्पतिवार को सुबह से भी प्रदूषण की धुंध छाई हुई थी। स्मॉग के साथ छाई प्रदूषण की धुंध से विजिबिलिटी धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी और धूप के दर्शन नहीं हो रहे थे। नोएडा में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई जबकि एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई और ऐसे में प्रदूषण धुल गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इन दिनों पूर्वी हवाएं चल रही हैं और हवाओं की गति चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा है ऐसे में नमी बनी हुई है और प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। महेश पलावत ने बताया कि प्रदूषण और फॉग मिलने से स्मॉग बन जाता है। इन दिनों हल्का स्मॉग है लेकिन स्थिति ऐसी रही और प्रदूषण की धुंध बढ़ गई तो स्मॉग भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed