{"_id":"60c829de8ebc3e34ab6da4ec","slug":"noida-vehicle-theft-gang-members-and-police-encounter-two-arrested-after-being-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल
Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
सार
हरिदर्शन बॉर्डर पर गश्त के दौरान एक एसेंट कार आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने कार को पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया और बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस की सोमवार आधी रात को वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से ग्रेटर नोएडा से चुराई गई एसेंट कार और दो तमंचे बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एडीसीपी रणविजय सिंह व एसीपी रजनीश वर्मा बताया कि पिछले कुछ दिनों से नोएडा- ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर एक गैंग सक्रिय था। जिसे देखते हुए नोएडा बॉर्डर पर पुलिस सतर्क थी और सोमवार रात को पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
हरिदर्शन बॉर्डर पर गश्त के दौरान एक एसेंट कार आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने कार को पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया और बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाशों की कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी जिनकी पहचान मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी राशिद और जाहिद के रूप में हुई है। जबकि इनका साथी फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल यह आरोपी हापुड़ में रहकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
गोली लगने से घायल जाहिद और राशिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि फिरोज से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मेरठ निवासी वाहिद का है और उसे वाहन चोरी के मामले में डॉक्टर की उपाधि दी गई है। वाहिद को सेक्टर 24 पुलिस करीब 4 महीने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।