फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida two men working in a company puts air compressor in other employee private part intestine burst hospitalized

नोएडा: कंपनी में काम करने वाले दो साथियों ने युवक के गुप्तांग में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, फटी आंत, हालत गंभीर

Tue, 29 Jun 2021 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Jun 2021 05:52 PM IST
सार

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो श्रमिकों ने एयर कंप्रेसर की पाइप लगा दी...

विज्ञापन
Noida two men working in a company puts air compressor in other employee private part intestine burst hospitalized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में काम करते समय दो युवकों ने वहां काम करने वाले एक मजदूर के गुप्तांग में एयर कंप्रेसर का पाइप लगा दिया। जिसकी वजह से उसकी आंत फट गईं।  गंभीर हालत में श्रमिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो श्रमिकों ने एयर कंप्रेसर की पाइप लगा दी, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंत फट गईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित को नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed