28 हजार का कटा बिल्लू का चालान: रील के लिए कार पर कर रहे थे स्टंटबाजी, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लगाई क्लास
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार में खिड़की पर बैठे हैं। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार में अपनी जान जोखिम में डाल तस्वीरें ले रहे हैं। एक यूजर ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया। इस घटना का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार का भारी भरकम चालान काटा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सड़कों पर स्टंटबाजी के वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में तो लोग अपने साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल दे रहे हैं। कार हो या फिर बाइक हर किसी वाहन को स्टंटबाजी के चक्कर में लोग खतरनाक तरीके से चलाते हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लोग कुछ ऐसी हरकतें भी करते हैं जिससे किसी अन्य को भी नुकसान पहुंच सकता है।
इन लोगों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी पूरी कोशिश में लगी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी भरकम चालान इनके घर पर पहुंचाए जा रहे हैं और कइयों को हवालात की हवा भी खानी पड़ी। हाल ही में नोएडा की सड़कों पर कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार का 28 हजार का चालान काट दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार में खिड़की पर बैठे हैं। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार में अपनी जान जोखिम में डाल तस्वीरें ले रहे हैं। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पोस्ट में नोएडा ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया गया। यूजर ने लिखा कि नोएडा पुलिस संज्ञान ले कि कुछ लड़के एक्सप्रेस-वे पर स्टंट और फोटोग्राफी कर रहे हैं। ऐसा करके वह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
Noida police संज्ञान में ले Express वे पर कुछ लड़के stunt और फोटोग्रॉफी कर रहे हैं वो अपनी और दूसरों की jaan को ख़तरे में डाल रहे हैं @noidapolice @noidatraffic @aajtak @CP_Noida @coprajaneesh @dmgbnagar pic.twitter.com/qstCfnvCpV
— Atul tyagi Sultanpuria (Noida) (@atul_noida) February 5, 2023
रील बनाने के लिए स्टंट करने पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार का 28 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। नोएडा ट्रैफिक सेल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पांच फरवरी नोएडा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए कुछ युवकों ने चलती कार पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 28000/- रुपए) की कार्यवाही की गई है।
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/71a6fAMott— Noida Traffic Police (@noidatraffic) February 5, 2023
एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार नंबर को ट्रेस करने के बाद कार स्वामी बिल्लू को 28 हजार रुपये का चालान भेजा गया है। इससे पहले एक फरवरी को भी सेक्टर-62 अंडरपास के समीप कार के बोनट पर बैठ कर तीन युवकों द्वारा रील बनाने पर बुलंदशहर निवासी कार स्वामी देवेश को 23500 रुपये का चालान काटा गया।