OYO Hotel: होटल में चल रहा था धंधा, हाल देख हैरान रह गई पुलिस, 7 महिलाओं को छुड़ाया, आपत्तिजनक सामान बरामद
डीसीपी नोएडा ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-41 स्थित ओयो होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जब सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तो जानकारी सच निकली।
विस्तार
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 41 स्थित ओयो होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां रिहायशी इलाके में स्थित ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था और जब पुलिस यहां पहुंची तो सारा नजारा देख हैरान रह गई।
डीसीपी नोएडा ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-41 स्थित ओयो होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जब सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तो जानकारी सच निकली। तब पुलिस ने यहां से सात महिलाओं को छुड़ाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार
पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा महिलाओं से जबरन ओयो होटल जे-90 सेक्टर-41 नोएडा में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। साथ ही ओयो होटल मालिक द्वारा होटल को अनैतिक देह व्यापार हेतु प्रयोग कराया जा रहा था। जिसके लिए कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस यहां पहुंची तो कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस के आने से ही पूरे होटल में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने यहां से चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही सात महिलाओं को रेस्क्यू भी कराया गया है। डीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 की पुलिस और एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, 01 पेटीएम स्कैनर, 1900 रुपये नकद व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
आरोपियों का विवरणः
1.गजेन्द्र कुमार पुत्र कुवरपाल निवासी ग्राम बडाईपूरा, थाना नसीरपुर, जनपद फिरोजाबाद वर्तमान निवासी जे-90, सेक्टर-41, नोएडा।
2.आलोक कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी चौहान चौपाल, शिवम चौहान का मकान, बरौला, थाना सेक्टर-49, नोएडा।
3.प्रवीण पुत्र रणधीर सिंह निवासी अमित राणा का मकान, समरविला स्कूल के पास, डी ब्लॉक, चोडा गांव, सेक्टर-22, थाना सेक्टर-24, नोएडा।
4.धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह निवासी बी-73, ब्रहमपुरी नागलोई, नजफगढ, साऊथ वेस्ट, दिल्ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.