फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida prakhar varshney endeavors successful now youth coming forward for helping corona victims

नोएडा: कोरोना पीड़ितों को लेकर प्रखर वार्ष्णेय की मुहिम लाई रंग, अब मदद को आगे आ रहे युवा

Wed, 21 Jul 2021 08:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Jul 2021 08:24 PM IST
सार

ऐसी ही एक नोएडा दिल्ली की टीम है डेली डायरी नेटवर्क की जो अक्सर ऐसी विपदा के समय जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की भरपूर कोशिश करती है।

विज्ञापन
noida prakhar varshney endeavors successful now youth coming forward for helping corona victims
कोरोना पीड़ितों की मदद को आगे आए युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस दौर में ख़ुद को बचाना ही सबसे बड़ी जंग हो गई हो, उस दौर में कुछ संस्थाएं और समाजसेवी लोग ऐसे भी है जो इस आपदा में भी अपनी परवाह किए बगैर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी ही एक नोएडा दिल्ली की टीम है डेली डायरी नेटवर्क की जो अक्सर ऐसी विपदा के समय जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की भरपूर कोशिश करती है।

डेली डायरी नेटवर्क नाम की युवाओं ने मिलकर टीम बनाई टीम नोएडा दिल्ली एनसीआर में डिजिटल व डेली डायरी के संस्थापक प्रखर वार्ष्णेय ने बताया की उन्होंने इस टीम को टीम डेली डायरी का नाम दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना काल में पहले हम सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्लाज्मा और ऑक्सीजन की सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। अब जब कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो हमने लोगों की मदद जमीनी स्तर पर करना स्टार्ट कर दिया है। जिसमें हम फुटपाथ और झोपड़ी झुग्गी में रह रहे लोगों तक खाने पीने और जरूरत का सामान जितना हमसे हो पा रहा है उतना पिछले कुछ दिनों से करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लोग भी अब सामने आने लगे हैं और पैसों से लेकर जरुरी सामान जैसे खाने पीने की चीजें,कपड़े, दवाइयां, मास्क और सैनिटाइजर जैसी चीजें देकर इस टीम की मदद भी कर रहे हैं। इस टीम का नेतृत्व आकाश पासी कर रहे हैं, जिनकी देख-रेख में खाने पीने की चीजें बनती और बाकी चीजें इक्कट्ठी होती है।

बाद में नीरज सोलंकी, राहुल शर्मा, सन्नी कौशिक और विपिन की मदद से इसे अलग अलग जगह बांटा जाता है। अभी तक 5000 लोगों की इस टीम ने मिलकर मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed