{"_id":"6549450054a7dce7da026d57","slug":"noida-police-will-send-notice-to-elvish-and-call-him-for-questioning-noida-news-c-1-gnd1002-1093526-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एल्विश को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एल्विश को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस
विज्ञापन
एल्विश को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस
- गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में लगाई अर्जी
- कोतवाली सेक्टर-49 से हटाकर कोतवाली सेक्टर-20 को सौंपी गई जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को नोटिस भेजकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। वहीं इस प्रकरण में जेल भेजे गए सभी पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। हाईप्रोफाइल मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-49 से हटाकर कोतवाली सेक्टर-20 को सौंप दी गई है।
पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) की ओर से शुक्रवार को कोतवाली सेक्टर-49 में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था हालांकि एल्विश पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस एल्विश पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एल्विश को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं इस जांच को आगे बढ़ाने व साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी देकर गिरफ्तार राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ की 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस पांचों से पूछताछ करेगी।
पुलिस पांचों आरोपियों की कॉल रिकार्ड खंगाल रही है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि आरोपियों की एल्विश से बात होती थी या नहीं। वहीं एल्विश के खिलाफ केस दर्ज करने वाले सेक्टर-49 थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के बाद अब मामले की जांच भी सेक्टर-49 से हटाकर सेक्टर-20 थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। इससे पहले मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दीपक थे। अब जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर कैलाशनाथ को सौंपा गया है।
विज्ञापन
रेव पार्टी का इनपुट मिला
पुलिस की जांच में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में रेव पार्टी के आयोजन की बात सामने आई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि इन पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई की जाती थी या नहीं। इसके साथ ही नोएडा में रेव पार्टी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकरण में एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित कराने, पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने और विदेशी लड़कियों को बुलाने के आरोप लगे हैं। पुलिस एल्विश के सोशल मीडिया अकाउंट समेत नाइजीरियन एप खंगाल रही है। आशंका है कि सोशल मीडिया व नाइजीरियन एप के माध्यम से सापों के जहर को लेकर सौदा किया गया था। जिस तरह डार्क बेव पर ड्रग्स की डील होती है। उसी तरह सांपों के जहर की सप्लाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई साइट, विदेशी एप समेत अन्य अकाउंट खंगाल रही है।
कोट
एल्विश यादव को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामले की जांच जारी है। सभी तरह के साक्ष्यों को एकत्र करने का काम चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर