फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida police freezes 25 lakh rs deposited in 70 accounts in Nainital bank case

नैनीताल बैंक मामले पर जल्द खुलासा: 70 खातों में मिले पैसे, दिल्ली-मुंबई तक कनेक्शन; अब तक 1.75 करोड़ फ्रीज

Fri, 26 Jul 2024 02:37 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 02:37 PM IST
सार

नोएडा में पुलिस ने ठगी के 1.75 करोड़ रुपये खातों में फ्रीज कराए हैं। पुलिस ने ठगी के 70 खातों में जमा 25 लाख फ्रीज कराए हैं। अब तक कुल 1.75 करोड़ फ्रीज हुए हैं।

विज्ञापन
Noida police freezes 25 lakh rs deposited in 70 accounts in Nainital bank case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नैनीताल बैंक का आरटीजीएस चैनल हैक कर साइबर अटैक कर खाते से 16 करोड़ से अधिक के फ्रॉड के मामले में साइबर क्राइम पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। साइबर टीम ने बृहस्पतिवार को 25 लाख रुपये फ्रीज कराए। इससे पहले डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज कराए थे। पुलिस को मुंबई, दिल्ली व यूपी के अलग-अलग अब 70 खातों की जानकारी मिली है। जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है। अब पुलिस की टीम इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ले रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

 

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक के आईटी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की थी कि बैंक के आरटीजीएस ( रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) चैनल को हैक करके 16 करोड़ की जालसाजी कर ली गई। इस मामले की प्राथमिक जांच में पता चला कि हैकर्स ने मालवेयर अटैक या कोई लिंक भेजकर मैनेजर का एक्सेस कोड हासिल कर लिया और मास्टर सर्वर को हैक कर लिया था।

विज्ञापन


इसके बाद बैंक के मास्टर रिजर्व से पहले से तैयार 84 खातों में रकम भेज दी थी। इस घटना में बैंक के खाताधरकों के व्यक्तिगत अकाउंट में सेंधमारी नहीं की गई है। बल्कि बैंक के मास्टर रिजर्व से पैसे निकाले गए थे। इस मामले की जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस को उन 70 खातों की जानकारी मिल गई है। जिनमें फ्रॉड की रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम उन खाताधारकों के नजदीक पहुंच गई है। इस मामले में एक सबसे अहम जानकारी मिली है कि जालसाजों ने कुछ रकम अलग अलग शहरों के एटीएम से निकाले हैं। इनमें दिल्ली के भी कुछ एटीएम शामिल है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है और अब तक 1 करोड़ 75 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं और 70 खातों की भी जानकारी मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed