फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida players shine in CBSE Cluster TT

Noida News: सीबीएसई क्लस्टर टीटी में नोएडा के खिलाड़ियों का जलवा

Sat, 30 Aug 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Noida players shine in CBSE Cluster TT
नोएडा। शाहजानाबाद में 27 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नोएडा की इंडियन टेबल टेनिस एकेडमी के खिलाड़ियों का जलवा रहा। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन




एकेडमी के संचालक आशीष हरि ने बताया, अकांक्षा सिंगल ने अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी में जबरदस्त खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता और टीम इवेंट में भी अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं आयुषी सिंगल ने अंडर-19 गर्ल्स टीम को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही इंडिविजुअल कैटेगरी में कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं समृद्धि शर्मा ने भी अंडर-19 गर्ल्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी की उपलब्धियों में इजाफा किया। लड़कों की श्रेणी में आर्यवीर बोरा और गर्व ने अंडर-14 बालकों की टीम इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed