{"_id":"61ba257f0ad8b1590842adb8","slug":"noida-news-khoda-municipal-council-chairman-reena-bhati-including-seven-murder-attempts-and-reports-of-assault-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: खोड़ा नगरपालिका परिषद की चेयरमैन रीना समेत सात पर मामला दर्ज, हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: खोड़ा नगरपालिका परिषद की चेयरमैन रीना समेत सात पर मामला दर्ज, हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोप
Wed, 15 Dec 2021 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:57 PM IST
सार
आरोप है कि खोड़ा में तैनाती के दौरान अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना को आरोपी योगेश व उसके गुर्गे जान से मारने की धमकी देते थे। कई बार हमले का भी प्रयास किया गया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व एसएसपी गाजियाबाद से की गई थी। इसके बाद उन्हें एक गनर दिया गया था। योगेश खोड़ा और अनिल लोनी का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में खोड़ा नगरपालिका परिषद की चेयरमैन रीना भाटी समेत सात लोगों पर कोतवाली सेक्टर-24 में हत्या के प्रयास और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि चेयरमैन के इशारे पर साजिश के तहत समर्थकों ने गुलावठी नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना पर जानलेवा हमला किया। भड़ाना अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, भड़ाना का आरोप है कि वह मंगलवार शाम को सेक्टर-11 में दोस्त की शादी की पार्टी में आए थे। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के बाद जैसे ही वह जाने लगे तो रीना भाटी, देवर योगेश भाटी, मोहित भाटी, अनिल जाट, विजय यादव, शिवकुमार शर्मा, राजू खड़खड़ी समेत करीब 15 बदमाशों ने हथियार लहराते हुए जानलेवा हमला कर दिया। योगेश ने जान से मारने के लिए गला दबाया और रीना के आदेश पर बदमाश लात-घूंसे बरसाने लगे। अन्य लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया और सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। भड़ाना पहले खोड़ा नगरपालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी की शिकायत पर रीना भाटी समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा जोन
विज्ञापन विज्ञापन