फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida news: Chatting with young women can make a pauper in a while

सावधान: युवतियों से चैटिंग का जाल पल भर में कर सकता है कंगाल

Mon, 18 Jan 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 05:24 AM IST
सार

  • देश में सक्रिय साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए अपना रहे नए-नए तरीके
  • अफ्रीका के नंबर से इनाम जीतने और लड़कियों से चैटिंग के भेजे जा रहे मेसेज 

विज्ञापन
Noida news: Chatting with young women can make a pauper in a while
demo pic...

विस्तार

देश में सक्रिय नाइजीरियाई साइबर ठग, हाई प्रोफाइल लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाकर करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। यह गिरोह नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता है और फिर उनकी गाड़ी कमाई अपने खातों में ट्रांसफर कर लेता है।

विज्ञापन


अब, अफ्रीका के कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के नंबर से लोगों के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर युवतियों से चैटिंग कराने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए मेसेज के साथ एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि यह ठगी करने का नया तरीका हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


दरअसल, जिले में आए दिन साइबर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लॉकडाउन के दौरान नए-नए तरीके अपनाकर लोगों से ठगी की गई। लिंक भेजकर ठगी का चलन भी तेजी से बढ़ा है। हाल ही में ऐसे कई केस सामने आए जिनमें आरोपियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही विभिन्न वॉलेट से जोड़े गए खातों से रुपये निकाल लिए गए। वहीं, अफ्रीकी गिरोह पहले से ही फेसबुक पर दोस्ती कर कभी उपहार भेजने का झांसा देकर, कभी विवाह करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसेज में इनाम जीतने का भी झांसा 
अफ्रीकी नंबर से भेजे जा रहे मेसेज में खूबसूरत युवतियों से चैटिंग के साथ गेम खेलकर इनाम जीतने का भी दावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि मेसेज बेशक अफ्रीकी नंबर से भेजा रहा है लेकिन इनामी रकम भारतीय मुद्रा के निशान के साथ लिखी रहती है। गेम खेलने के लिए दिए गए लिंक को देर तक दबाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा करके भी लोगों से ठगी की जा रही है। 

युवतियों के जाल में अधिक फंसे हैं लोग 
अब तक क्षेत्र में ठगी के जो मामले सामने आए हैं, उनमें ज्यादातर पीड़ित युवतियों के जाल में फंसे हैं। हाल ही में एक सेवानिवृत्त अधिकारी फेसबुक पर विदेशी युवती से दोस्ती कर दस लाख रुपये गंवा बैठा। वहीं, लड़कियों की सुरीली आवाज में बात करने वाले भी केवाईसी कराने के नाम पर लोगों को ठग चुके हैं। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें युवकों को हाई प्रोफाइल महिलाओं से मिलने का पार्ट टाइम काम दिलाकर रुपये कमाने का झांसा देकर ठगी की गई है। 


किसी भी अज्ञात नंबर से भेजे गए लिंक से ठगी होने की पूरी संभावना है। इस तरह के मेसेज भेजना, नाइजीरियाई साइबर ठग गिरोह का नया तरीका हो सकता है। यह भी आशंका है कि मोबाइल पर शो हो रहा विदेशी नंबर किसी एप के जरिए बदला गया हो। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है।
- बलजीत सिंह, साइबर सेल प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed