{"_id":"64f8cb1dcfbc2c02470c1523","slug":"noida-mother-in-law-and-daughter-in-law-injured-while-getting-down-from-the-swing-at-the-fair-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : मेले में झूले से उतरते वक्त गिरने से महिला की गर्दन टूटी, मौत, बहू और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : मेले में झूले से उतरते वक्त गिरने से महिला की गर्दन टूटी, मौत, बहू और बच्चा घायल
Thu, 07 Sep 2023 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:17 AM IST
सार
हादसे में सदरपुर निवासी ऊषा (55) की मौत हो गई जबकि उसकी बहू और रिश्तेदार का बेटा घायल हो गए। मामले में पुलिस ने झूला चलाने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : Twitter
विस्तार
सेक्टर-45 में लगे सावन मेले में झूले से उतरते वक्त गिरने से महिला की गर्दन की हड्डी टूट गई। हादसे में सदरपुर निवासी ऊषा (55) की मौत हो गई जबकि उसकी बहू और रिश्तेदार का बेटा घायल हो गए। मामले में पुलिस ने झूला चलाने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोम बाजार में लगे सावन मेेले में झूले पर सास-बहू समेत कई लोग झूल रहे थे। झूले से उतरने के दौरान सास-बहू और बच्चा लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। हादसे में घायल ऊषा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बहू शालू के पैर में और बच्चे को हल्की चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि झूले से उतरने के दौरान लड़खड़ाने से दोनों महिलाएं गिरी हैं। कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सतह पर झूला पहुंचने से पहले उतारने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि झूले से उतरने के दौरान दोनों महिलाएं लड़खड़ा गईं थीं। झूला अपनी सतह पर पहुंच भी नहीं था कि दोनों महिलाओं ने झूले का सेफ्टी राॅड खोल दिया। जल्दबाजी में उतरते वक्त उषा की गर्दन लोहे की रोड से टकरा गई। हादसे में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। पुलिस पड़ताल में झूला टूटने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
झूला चलाने वाले दो कर्मचारी हिरासत में, संचालक फरार
पुलिस ने झूला चलने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि फरार झूला संचालक की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में झूला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच में पता चला है कि सोम बाजार में सावन मेला पारंपरिक तौर पर हर वर्ष लगता है और प्राधिकरण समेत अन्य एजेंसियों से इसकी परमिशन ली गई थी।