{"_id":"600bb6bb46ed287cb0060eca","slug":"noida-mother-in-law-and-brother-in-law-killed-son-in-law-accused-say-he-use-to-beat-wife-tried-molesting-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास और साले ने मिलकर की थी शौचालय में दामाद की हत्या, आरोपी बोले- साली से दुष्कर्म का किया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास और साले ने मिलकर की थी शौचालय में दामाद की हत्या, आरोपी बोले- साली से दुष्कर्म का किया था प्रयास
Sat, 23 Jan 2021 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:27 PM IST
सार
- सेक्टर-39 पुलिस ने किया खुलासा, दूसरे समुदाय में की थी शादी
- आरोपियों ने कहा, पत्नी से करता था मारपीट, साली से दुष्कर्म का किया था प्रयास
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में गला रेतकर युवक की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। युवक की हत्या उसकी सास और साले ने मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपियों पास से युवक का सामान व अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के मुताबिक युवक पत्नी से मारपीट करता था। उसने साली के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में युवक का शव मिला था। किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। उसकी पहचान सेक्टर-55 निवासी राधे चौहान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि युवक का पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। वह अपनी पत्नी से अलग रहता था। पुलिस ने बताया कि युवक की शादी दूसरे समुदाय की महिला से हुई थी। राधे अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। आरोप है कि उसने साली से दुष्कर्म का प्रयास किया था।
जांच-पड़ताल में शक होने पर पुलिस गाजियाबाद के दौलतपुरा स्थित राधे के ससुराल पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना पर आरोपी मां-बेटे को सेक्टर-37 से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली है। आरोपी ने बताया कि राधे ने उसकी बड़ी बहन से शादी की थी। लेकिन उसे मारपीट करते हुए परेशान करता था। जिससे वह अलग रहने लगी थी। उसने छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया था।
मां के साथ साजिश रचने के बाद 11 जनवरी को आरोपी गाजियाबाद से नोएडा आया। उसने जीजा को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में उसे शौचालय में ले जाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।