फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Mobile snatching from amar ujala employee near sector 55 police complaint lodged

NOIDA Mobile Snatching: नोएडा में फिर बढ़ा स्नैचर्स का आतंक, छीना पत्रकार का मोबाइल, पुलिस के पास शिकायत दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Feb 2025 08:55 AM IST
सार

नोएडा में आए दिन मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ अपराधी आए दिन राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में अमर उजाला का कर्मचारी भी छिनतई का शिकार हुआ। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पर सर्विलांस और ट्रैकिंग के प्रयास का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Noida Mobile snatching from amar ujala employee near sector 55 police complaint lodged
Noida Mobile snatching - फोटो : adobe photo stock

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में मोबाइल स्नैचिंग की एक और वारदात सामने आई है। गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पैदल जा रहे अमर उजाला के कर्मचारी को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया है। दो बाइक सवार लोगों ने वारदात को सोमवार देर रात करीब 10.45 बजे अंजाम दिया। सेक्टर 55 के गेट नंबर पांच के पास से गुजरने के दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वारदात के तत्काल बाद घटनास्थल से करीब 200-300 मीटर दूर सेक्टर 57 की चौकी में शिकायत दर्ज कराने गया। वहां बताया गया कि घटनास्थल सेक्टर 56 की चौकी के क्षेत्राधिकार में आता है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने सेक्टर 56 में फोन पर सूचना दी, जिसके बाद सेक्टर 56 के पुलिसकर्मी ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित को बताया कि IMEI नंबर मुहैया कराने के बाद मोबाइल सर्विलांस और ट्रैकिंग का प्रयास किया जाएगा। पुलिसकर्मी ने छीने गए मोबाइल के आईएमईआई नंबर के साथ सेक्टर 56 के चौकी प्रभारी से मंगलवार सुबह मुलाकात करने की बात कही और पीड़ित कर्मी को अपने वाहन से रात करीब 11.50 बजे दफ्तर पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने बताया कि भारत सरकार के CERI पोर्टल पर ऑनलाइन मोबाइल नंबर ब्लॉक करने की शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही पुलिसकर्मी ने साइबर थाने की मदद का आश्वासन भी दिया। इस मामले में अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

रिहायशी इलाके के ठीक बाहर हुई इस वारदात के कारण आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले फरवरी महीने में ही अमर उजाला की एक अन्य महिला कर्मचारी से भी मोबाइल स्नैचिंग हुई। इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed