फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida lift and loot gang 3 member arrested first gave lift to man then blindfold eyes then beaten and looted

लिफ्ट और लूट वाला गिरोह दबोचा: पहले कार में बैठाया फिर आंख पर पट्टी बांध की मारपीट, 6 घंटे तक घुमाते रहे

Mon, 23 Jan 2023 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Jan 2023 01:27 PM IST
सार

सेक्टर-98 के पास सेलेरियो कार को आते देखकर पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गए।

विज्ञापन
Noida lift and loot gang 3 member arrested first gave lift to man then blindfold eyes then beaten and looted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में लिफ्ट देकर कार में युवक को बंधक बनाकर एटीएम से पैसे निकलवाने वाले 3 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने पीड़ित युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। तीनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा जॉन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली बदरपुर निवासी सुधीर कुमार को कार सवार बदमाशों ने रविवार शाम को नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित एडवांट के पास लिफ्ट दिया था। इसके बाद बदमाशों ने युवक की आंख पर पट्टी बांधकर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


करीब 6 घंटे तक बदमाश कार में युवक को इधर-उधर घुमाते रहे। बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध दिए थे और घर से एक लाख रुपए अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए थे। गिरोह के बदमाशों ने पिछले सप्ताह भी लूटपाट और मारपीट की थी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम एक्सप्रेसवे के आसपास उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-98 के पास सेलेरियो कार को आते देखकर पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गए।


बदमाशों की पहचान भोपुरा गाजियाबाद निवासी सोनू उर्फ सुमित, योगेंद्र प्रताप उर्फ योगी और अभी उर्फ रवि शर्मा के रूप में हुई है। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने हाल ही में कई वारदातों को अंजाम दिया है। नोएडा के अलावा गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed