{"_id":"68fcd1b5e4d7e3696a0f7427","slug":"noida-is-the-second-most-polluted-city-in-the-country-and-the-first-in-ncr-grnoida-news-c-1-gnd1002-3553238-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देश का दूसरा और एनसीआर का पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देश का दूसरा और एनसीआर का पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा
विज्ञापन
-शनिवार से पहले बुधवार को रेड जोन में दर्ज हुई थी नोएडा और ग्रेनो की हवा
-दो दिन बाद फिर हवा में घुला जहर, शहर के अंदर सेक्टरों में भी रेड जोन में दर्ज हुआ एक्यूआई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा की हवा की गुणवत्ता शनिवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में 324 रहा। ऐसे में नोएडा देश का दूसरा और एनसीआर का पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 270 दर्ज किया गया।
प्रदूषण स्तर बढ़ने से हवा में एक तरह से जहर घुल रहा है। ऐसे में नोएडा की हवा में लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को सांस की समस्या, खांसी, अस्थमा का अटैक आने की संभावना बढ़ गई है। धुंध की वजह से आसमान साफ नहीं दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 330 और ग्रेनो का एक्यूआई 308 दर्ज हुआ था, लेकिन इसके बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। हालांकि ऑरेंज जोन में एक्यूआई भी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है लेकिन रेड जोन होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है।
पांच शहरों में दूसरे स्थान पर रहा नोएडा
शनिवार को देश में पांच शहरों की हवा में प्रदूषण नाम का जहर घुला था। इसमें नोएडा दूसरे नंबर पर रहा। वहीं, एनसीआर में भी सबसे प्रदूषित नोएडा की हवा रही। यही नहीं, नोएडा के तीन सेक्टरों में बने सब स्टेशनों पर भी एक्यूआई रेड जोन में दर्ज हुआ। इसमें सेक्टर-125 का एक्यूआई 360, सेक्टर 1 का एक्यूआई 318 और सेक्टर-116 का एक्यूआई 373 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा का सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 और 5 का एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देश के सबसे प्रदूषित शहर
फतेहाबाद - 329
नोएडा - 324, बहादुरगढ़ - 324
धरूहेड़ा - 307
पानीपत - 306
-- -- -- --
दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषित शहर
नोएडा - 324
गाजियाबाद - 298
दिल्ली - 292
ग्रेटर नोएडा - 270
गुड़गांव - 234
फरीदाबाद - 198
नोएडा और ग्रेनो के सब स्टेशन - शुक्रवार का एक्यूआई - शनिवार का एक्यूआई
नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नोएडा - 258 -264
नॉलेज पार्क 5 ग्रेटर नोएडा - 248 - 278
सेक्टर 125 नोएडा - 225 - 360
सेक्टर 62 नोेएडा - 245 - 259
सेक्टर 1 नोएडा - 245 - 318
सेक्टर 116 नोएडा - 260 - 373