फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida International Airport will be identified by DXN code

Noida News: डीएक्सएन कोड से होगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान

Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Noida International Airport will be identified by DXN code
डीएक्सएन कोड से होगी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की पहचान
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तीन अक्षरों का कोड का किया अनवरण, दिल्ली-नोएडा को परिभाषित करेगा कोड
- दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से मिलता-जुलता है कोड
- अगले साल के उड़ान शुरू करने की तैयारी, तेजी से जारी है निर्माण कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा / लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आएटा) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला तीन अक्षरों का कोड जारी कर दिया है। यह डीएक्सएन (DXN) कोड विश्वभर में टिकट बुकिंग में एयरपोर्ट की पहचान के काम आएगा। बुधवार को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने डीएक्सएन कोड का अनावरण किया। मौके पर उन्होंने एयरपोर्ट पर जारी निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की। डीएक्सएन (DXN) दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से मिलता-जुलता कोड नोएडा एयरपोर्ट को मिलने पर अधिकारियों ने हर्ष जताया है।
स्विटजरलैंड की ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड बनाकर नोएडा हवाईअड्डे का निर्माण करा रही है। वर्ष 2024 के मध्य तक इसे तैयार किया जाना है। सीओओ किरण जैन ने बताया कि टाटा प्रोजेक्ट्स को ईपीसी कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्ट दिए हुए एक वर्ष से अधिक समय हो गया है। वर्तमान में पैसेंजर टर्मिनल की छत के लिए संरचनात्मक स्टील पर काम जारी है। एटीसी टॉवर अब 30 मीटर से अधिक की ऊंचाई तक खड़ा हो चुका है। 3900 मीटर लंबे रनवे के साथ सबग्रेड कार्य प्रगति पर है। करीब 7000 कामगार साइट पर पूरी तरह से जुटे हुए हैं। कुछ माह में साइट पर पैसेंजर टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर, ऑफिस ब्लॉक, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन समेत 20 से अधिक इमारतें बन जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से आएटा को तीन विकल्प दिए गए थे। इनमें से इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने डीएक्सएन नाम आवंटित किया है। डी से दिल्ली, एक्स से कनेक्टिविटी और एन से नोएडा प्रतिबिंबित करता है। वहीं सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि भारत का दिल्ली-एनसीआर रीजन विश्व के सबसे बड़े शहरी जोन में से एक है। ऐसे में यहां एक और हवाई अड्डे की दरकार है। आईएटीए की ओर से जारी किए गए कोड से सभी उत्साहित हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कोड यात्रियों और एविएशन प्रोफेशनल्स को भ्रम और गलतियों से बचने में भी मदद करेगा। इससे तेजी से और सटीक गंतव्य की पहचान करने और संवाद करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कोड की उपयोगिता
- आईएटीए कोड प्रत्येक एयरपोर्ट के लिए यूनीक आईडी देता है। यह विश्वभर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को विशेष पहचान देता है।
- यह कोड न केवल यात्रियों के यात्रा दस्तावेज पर दर्ज होते हैं, बल्कि प्रतिदिन के विभिन्न संवाद में भी काम आता है।
- फ्लाइट शेड्यूल, टिकटिंग, एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक बैगेज हैंडलिंग से लेकर ऑपरेशन और लॉजिस्टिक को सुव्यवस्थित करने में आईएटीए कोड का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed