{"_id":"670fc256370743d019099153","slug":"noida-greno-players-ready-to-leave-their-mark-among-international-players-grnoida-news-c-23-1-vns1013-42518-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच छाप छोड़ने को तैयार नोएडा-ग्रेनो के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच छाप छोड़ने को तैयार नोएडा-ग्रेनो के खिलाड़ी
विज्ञापन
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 27 अक्तूबर के बीच होगा पीसीएल का आयोजन
टी-20 लीग में कुल छह टीमों के बीच खेले जाएंगे 18 मैच, प्रत्येक टीम में होंगे दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी।
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कांप्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 18 अक्तूबर से प्रो क्रिकेट लीग-वन (पीसीएल) का आगाज होगा। जहां कुल 6 टीमों के बीच 18 टी-20 मैच खेले जाएंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। टीमों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों को भी चुना गया है। जो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। इसका लाइव प्रसारण एक ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देखने को मिलेगा। यह जानकारी लीग के प्रबंध निदेशक और संस्थापक सचिन गुप्ता ने एक पत्रकार वार्ता में दी।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि पीसीएल लीग को आईवीपीएल लीग की तर्ज पर आयोजित कराया जा रहा है। नौ दिनों में छह टीमों के बीच 18 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। सिर्फ उद्घाटन व फाइनल मुकाबले वाले दिन एक-एक मैच होगा। इसके लिए सभी टीमें घोषित कर दी गईं है। लीग में 12 इंटरनेशनल क्रिकेटर भी खेलते नजर आएंगे। साथ ही कुछ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भी क्रिकेटर मैच में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि लीग में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन पास दिए जाएंगे। लीग में दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, वीवीआईपी, वीआईपी और मीडिया के लिए दो नंबर गेट से प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके पर अजय मोहन गुप्ता, संजीव कपूर, आनंद राव, जीत चौधरी, नितिन अहुजा, और सुधांशु सोलंकी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
लीग में यह टीमें खेलती आएंगी नजर
गाजियाबाद भवानी टाइगर, सहगल दिल्ली डायमंड, गुरुग्राम पैंथर्स, नोएडा ईगल्स, राजस्थान किंग्स, फरीदाबाद नाइट्स की टीमें लीग में खेलती नजर आएंगी। प्रत्येक टीम में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी भी चौके छक्के लगाते हुए दिखाई देंग। एक टीम पांच मुकाबले खेलेगी। अंकतालिका में टॉप चार में आने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते आएंगे नजर
लीग में 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलेंगे। गाजियाबाद भवानी टाइगर्स से पीटर ट्रेगो और शहबाज नदीम खेलेंगे। फरीदाबाद नाइट्स से पवन नेगी और महेश रावत, राजस्थान किंग्स में गुरु कीरत मान और सुबोध भाटी, सहगल दिल्ली डायमंड से फिल मस्टर्ड और रोबिन बिष्ट, गुरुग्राम पैंथर्स से मनप्रीत गोनी और बिपुल शर्मा, नोएडा ईगल्स से दिलशान मुनावीरा और विकास टोकस खेलेंगे। पवन नेगी इससे पहले आईवीपीएल लीग में वीवीआईपी टीम की तरफ से धमाल मचा चुके हैं। इन्होंने फाइनल मैच में शतकीय पारी खेलते हुए टीम विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था।