फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida-Greno Metro will run from 7 September

7 सितंबर से चलेगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो

Sun, 30 Aug 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Noida-Greno Metro will run from 7 September
7 सितंबर से चलेगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का संचालन सात सितंबर से होगा। शनिवार को केंद्र सरकार के बाद नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की ओर से भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मंत्रालय की गाइड लाइंस के आधार पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि मेट्रो चलाने के लिए काफी पहले से तैयारी की जा रही है। अब मंत्रालय की ओर से जारी होने वाली शर्तों का अध्ययन किया जाएगा, उसके बाद मेट्रो संचालन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी होंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान सामाजिक दूरी का पालन कराने पर दिया जाएगा। टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म सहित मेट्रो में सवारियों की मौजूदगी के संबंध में नियम बनाए गए हैं। टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को कितनी दूरी पर खड़े होना है, इसके लिए जगह चिह्नित की गई हैं। मेट्रो में किस सीट पर बैठना है और किसे छोड़ना है इसे लेकर भी मार्किंग की गई है। खड़े होने के संबंध में नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप जरूरी
यदि आपके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड नहीं है तो आपको मेट्रो में सफर करने की अनुमति नहीं मिल सकेगी। केवल एप डाउनलोड करने से भी काम नहीं चलेगा, बल्कि उसमें सेफ मोड भी दिखना चाहिए। तभी मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश मिल सकेगा। सभी यात्रियों को मास्क भी पहनना होगा। स्टेशन पर प्रवेश के समय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी होगी। यदि आपको बुखार है तो आप मेट्रो में सफर नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल के लिए भी होगी व्यवस्था
यात्रा के दौरान यदि कोई यात्री असहज महसूस करता है तो उसे आपातकालीन सेवा दिलाने की भी व्यवस्था होगी। इस तरह की व्यवस्था प्रत्येक स्टेशन पर की जाएगी। जिससे यात्री को परेशानी होने पर तुरंत मदद मिल सके। हर फेरे के बाद मेट्रो को अंदर और बाहर से सैनिटाइज किया जाएगा। तय घंटों के अंतराल पर प्लेटफॉर्म सहित पूरे स्टेशन को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed