{"_id":"6137033a8ebc3e14f15e5097","slug":"noida-greater-noida-first-case-of-scrub-virus-in-district-know-its-symptoms-alert-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेटर नोएडा: क्या है स्क्रब वायरल और इसके लक्षण, जिले में सामने आया पहला मामला, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: क्या है स्क्रब वायरल और इसके लक्षण, जिले में सामने आया पहला मामला, अलर्ट जारी
Tue, 07 Sep 2021 11:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:48 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में स्क्रब वायरल का पहला मामला सामने आते ही अलर्ट जारी किया है और लोगों से किसी भी तरह के बुखार को अनदेखा न करते हुए तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी के रूपवास गांव निवासी राजवती में स्क्रब वायरल के लक्षण मिले हैं। यह जिले में पहला मामला है। इसकी जानकारी पर सोमवार को सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजीव सारस्वत टीम के साथ महिला के घर पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की।
विज्ञापन
विभाग ने सभी सदस्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, बुखार आने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने को कहा है। बताया गया कि 27 अगस्त को बुखार आने पर राजवती ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया था। लाभ नहीं होने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में स्क्रब वायरल के लक्षण मिले।
विज्ञापन
गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को दे दी है। डॉ. संजीव का कहना है कि स्क्रब वायरल बुखार है। महिला के परिवार में अन्य किसी को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
क्या है स्क्रब वायरल व लक्षण
डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि स्क्रब वायरल मच्छरजनित बीमारी है। इसकी शुरुआत बुखार आने और शरीर पर चकत्ते पड़ने से होती है। यह शरीर के नर्वस सिस्टम, दिल, गुर्दे, श्वसन और पाचन प्रणाली को प्रभावित करता है। इस बुखार की वजह से निमोनिया, मेनिंगो-एन्सेफलाइटिस, ऑर्गन फेलियर और इंटर्नल ब्लीडिंग के साथ ही एक्यूट रेसपिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) का खतरा बना रहता है। इसका वेक्टर छोटे पौधों या झाड़ियों में पाया जाता है, इसलिए इसे स्क्रब वायरल कहा जाता है।