{"_id":"69ca9b7e7bccab028d0729f6","slug":"noida-girl-vaishnavi-won-the-under-18-badminton-title-noida-news-c-1-noi1095-4107574-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैडमिंटन अंडर-18 में नोएडा की वैष्णवी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैडमिंटन अंडर-18 में नोएडा की वैष्णवी ने जीता खिताब
विज्ञापन
फोटो
-- -- -- -
- इंडस वैली पब्लिक स्कूल में तीन दिन चला राष्ट्रीय रोमांच, फाइनल में यूपी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 (एआईसीओ) के फाइनल में उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी है। वहीं, नोएडा की वैष्णवी यादव ने अंडर-18 बैडमिंटन वर्ग में खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 27 से 29 मार्च तक चले इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में देशभर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
बैडमिंटन और टेनिस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल खेला। फाइनल में मेंस ओपन सिंगल्स में आदित्य सिंह ने खिताब अपने नाम किया, जबकि विमेंस ओपन में अन्वी जैन विजेता रहीं। अंडर-18 वर्ग में मनराज आहूजा का दबदबा रहा। इसी तरह डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने कई खिताब जीते। मेंस और वुमेंस ओपन टीम इवेंट में प्रदेश की टीम पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-18 गर्ल्स में यूपी विजेता बना। इसके अलावा रौनक यादव, कैरव जैन, अयान मेहरा, अबीर मेहरा, इजान सैफी और रचित ढींगरा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
समापन समारोह में पूर्व उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) डॉ. अनुपम कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।