फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida from Prayagraj robbed 20 thousand women for treatment

प्रयागराज से नोएडा इलाज कराने आई युवती से 20 हजार लूटे

Tue, 15 Sep 2020 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Noida from Prayagraj robbed 20 thousand women for treatment
प्रयागराज से नोएडा इलाज कराने आई युवती से 20 हजार लूटे
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-105 स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो सवार युवती से बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल रखा था। घटना मंगलवार सुबह की है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से प्रयागराज निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले प्रयागराज में रहने वाली उनकी बहन की तबीयत खराब हो गई थी। बहन का उपचार कराने के लिए ज्ञानेंद्र मंगलवार सुबह उसके साथ प्रयागराज से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा के लिए ऑटो बुक किया था। उनकी बहन बैग लेकर ऑटो में दाहिनी तरफ बैठी थी। बताया कि जब वह सेक्टर-105 स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने बहन से बैग छीन लिया। शोर मचाते हुए ऑटो चालक की मदद से उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गए। इस बाबत एसीपी प्रथम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed