{"_id":"667d0f0b315a9c10280d20ab","slug":"noida-film-city-boney-kapoor-reached-greno-to-sign-the-agreement-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Film City: समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ग्रेनो पहुंचे बोनी कपूर, इस फिल्म की शूटिंग से करेंगे शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Film City: समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ग्रेनो पहुंचे बोनी कपूर, इस फिल्म की शूटिंग से करेंगे शुरुआत
Thu, 27 Jun 2024 12:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:35 PM IST
सार
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि मैंने कई देशों का दौरा कर फिल्म सिटी के लिए काफी कुछ सीखा है। उन्होंने अपनी फिल्म नो एंट्री में एंट्री की शुरुआत यमुना सिटी में करने की घोषणा की।
विज्ञापन
Noida Film City
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर आज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। यूपी में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना के लिए यीडा और बोनी कपूर की कंपनी के बीच समझौता होगा।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि मैंने कई देशों का दौरा कर फिल्म सिटी के लिए काफी कुछ सीखा है। उन्होंने अपनी फिल्म नो एंट्री में एंट्री की शुरुआत यमुना सिटी में करने की घोषणा की। यीडा के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने ढांचागत सुविधाओं को तेजी से उपलब्ध कराने का वादा किया।
विज्ञापन
वहीं, आज बोनी कपूर की कंपनी फिल्म सिटी के प्रथम चरण के लिए भूमि पर कब्जा लेने की औपचारिकता पूरी होने के बाद यीडा के बोर्ड रूम में बोनी कपूर अपने परिवार के साथ फिल्म सिटी के मॉडल को भी लॉन्च करेंगे। इसके जरिये वे फिल्म सिटी को धरातल पर उतारने के हर प्रयास की जानकारी देंगे। मॉडल के जरिये पूरी फिल्म सिटी की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
1000 एकड़ में प्रस्तावित
सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है और पहला चरण 230 एकड़ में शुरू होगा। इसके लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाकर विकासकर्ता कंपनी बनी है। यूपी कैबिनेट से भी कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है। फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही है। इसके निर्माण से पहले दुनियाभर की फिल्म सिटी का अध्ययन करने के लिए बोनी कपूर ने कई देशों का दौरा किया है।
पहले 80 करोड़ करने होंगे जमा
फिल्म सिटी का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी को सुरक्षा राशि के रूप में प्राधिकरण में 80 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। साथ ही, फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 फीसदी भी यीडा को मिलेगा। फिल्म सिटी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं प्राधिकरण तैयार करेगा। इसके डिजाइन और निर्माण का पूरा कार्य कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। कंपनी फिल्म सिटी के डिजाइन और तय प्रस्तावों में कोई बदलाव नहीं कर सकेगी। बोनी कपूर विशेष प्रयोजन माध्यम संस्था (एसपीवी) भी बनाएंगे, ताकि तय नियमों के अनुसार ही पूरा डिजाइन और निर्माण तैयार किया जा सके। निर्माण का पूरा काम यीडा की ओर से कंपनी के समक्ष रखी गईं शर्तों के आधार पर ही होगा।