फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida dog bite to sector 117 rwa president cctv footage grab incident

Beware of Dogs: नोएडा 117 बना लावारिस कुत्तों का बसेरा, RWA अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर काटा

Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

सेक्टर वासियों को कुछ एनजीओ से शिकायत है कि मना करने के बाद भी वो लोग रोज सुबह-सुबह आवारा कुत्तों के लिए खाना आदि डालने के लिए आते हैं। जिससे सेक्टर-117 को आवारा कुत्तो ने बसेरा बना लिया है।

विज्ञापन
Noida dog bite to sector 117 rwa president cctv footage grab incident
नोएडा में कुत्ता काटने की घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-117 में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सड़क पर निकलना भी दूभर हो गया है। आए दिन लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। हाल में कुत्तों के आतंक को लेकर आई खबरों के बीच लोग विशेषकर छोटे बच्चों को लेकर भयभीत हैं।

विज्ञापन


सेक्टर में कोई भी अपने बच्चों को बाहर खेलने या टहलने नहीं भेजना चाहता। कुत्तों का आतंक इस कदर है कि एक साथ 20-20 कुत्तों के झुंड सेक्टर की गली-गली में मिल जाते हैं। सोमवार सुबह ही आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव रोज की तरह मॉर्निंग वाॅक पर निकले थे इतने में rwa कार्यालय के पास एक आवारा कुत्ते द्वारा उन पर अचानक बुरी तरह से हमला कर दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आज की पूरी घटना एसोसिएशन द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई कि किस प्रकार ये आवारा कुत्ते खूंखार हो चुके है जो रास्ता चलने वालों पर अचानक हमला कर देते हैं। नोएडा सेक्टर-117 में हफ्ते में कुत्ते काटने की दो-तीन घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को इस बात से भी है समस्या
सेक्टर वासियों को कुछ एनजीओ से शिकायत है कि मना करने के बाद भी वो लोग रोज सुबह-सुबह आवारा कुत्तों के लिए खाना आदि डालने के लिए आते हैं। जिससे सेक्टर-117 को आवारा कुत्तो ने बसेरा बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed