फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida doctor misbehave woman constable video goes viral know full story

नोएडा: पर कांस्टेबल से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 04 May 2021 12:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 May 2021 12:58 AM IST
सार

नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट लेने पहुंची महिला कांस्टेबल ने महिला चिकित्सक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
noida doctor misbehave woman constable video goes viral know full story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट लेने पहुंची महिला कांस्टेबल ने महिला चिकित्सक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला कांस्टेबल ने रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के खिलाफ सीएमएस से शिकायत की है। सीएमएस मामले की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल पूजा फेज-2 थाने में तैनात है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे रिपोर्ट लेने गई थी। आरोप है कि उस समय महिला डॉक्टर वहां नहीं थी। महिला कांस्टेबल ने काफी देर इंतजार किया, तब डॉक्टर पहुंची।
विज्ञापन


पूजा का आरोप है कि जब उन्होंने रिपोर्ट मांगी तो डॉक्टर ने अगले दिन आने के लिए कहा। इस पर पूजा ने अस्पताल की चीफ स्टाफ नर्स के माध्यम से मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल से की। सीएमएस के निर्देश पर महिला कांस्टेबल को एक्स-रे रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब कांस्टेबल रिपोर्ट लेकर जाने लगी तब महिला डॉक्टर ने उनसे अभद्रता की। महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कुछ लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया है। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed