फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Crime News lover killed woman in hotel

Noida: शादी का विरोध करने पर प्रेमी ने होटल में कर दी महिला की हत्या, ओयो होटल में खून से लथपथ मिली लाश

Sat, 01 Apr 2023 07:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले।

विज्ञापन
Noida Crime News lover killed woman in hotel
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को महिला के प्रेमी ने कैंचीनुमा धागा काटने वाले कटर से अंजाम दिया। इसके बाद वह ओयो होटल से फरार हो गया। होटल के कर्मचारी द्वारा कमरे में दाखिल होने पर महिला का शव बाथरूम में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मूलरुप से इटावा जिला के रतनपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता व दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा 18 साल व छोटा 13 साल का है। अनीता का रिश्तेदार आरोपी सोनू इटावा के भरथना के काठमऊ का रहने वाला है। यहां वह भी बहलोपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। रिश्तेदारी की वजह से दोनों की दोस्ती थी। इस वजह सोनू का राजेंद्र बाबू के घर आना जाना था। उनकी पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू व अनीता में बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन


सोनू ने योजना के तहत राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कपड़े की कंपनी में काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। उनकी पत्नी अनीता को भी सिलाई का काम कंपनी में दिला दिया। अब मौके का फायदा उठाकर सोनू व अनीता एक दूसरे से मिलने लगे। करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद होटल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर व चेहरे पर चोट के भी निशान मिले
महिला अनीता के सिर पर व चेहरे पर चोट के निशान भी पुलिस को मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच हाथापाई व मारपीट भी हुई है। इसके बाद बाथरूम में बंद कर कैंचीनुमा कटर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। शाम को जब अनीता व सोनू कमरे से बाहर नहीं निकले तब होटल का एक कर्मचारी चेक करने कमरे में गया। वहां बाथरूम में अनीता का शव पड़ा मिला।

तीन मई को होने वाली थी शादी
महिला और सोनू की दोस्ती करीब तीन साल पहले इटावा में शादी समारोह के दौरान हुई थी। दोनों में नजदीकी बढ़ी और मिलने जुलने का सिलसिला चल पड़ा। इसके बाद सोनू ने महिला के पति को नोएडा बुलाया और एक ठेकेदार के अंडर में काम दिलवाया। कुछ दिन बाद अनीता भी नोएडा आ गई। अनीता को भी सोनू ने सिलाई का काम दिलवा दिया। सोनू महिला के कमरे पर भी कई बार गया है। पति ने जब इसका विरोध किया तो सोनू महिला से बाहर होटल में मिलने लगा। पूर्व में भी दोनों कई बार होटल जा चुके थे। पुलिस जांच में पता चला कि महिला दो बार गर्भवती हो गई थी। तीन मई को सोनू की शादी होने वाली थी। शादी तय होने के बाद आरोपी सोनू ने महिला से मिलना-जुलना कम कर दिया। इस बात को लेकर शुक्रवार को सोनू और महिला का विवाद हो गया और आरोपी ने महिला के सिर पर कैंचीनुमा कटर से हमला कर हत्या कर दिया।

बाथरूम में ले जाकर की हत्या
एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। होटल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सोनू की शादी का अनीता विरोध कर रही थी। शुक्रवार को अनीता व सोनू ओयो होटल में गए थे। वहां भी उनका इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

रजिस्टर में दर्ज कराया गलत मोबाइल नंबर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने होटल के रजिस्टर में गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। वह पूर्व में भी इस होटल में कई बार आ चुका है,ऐसे में कुछ स्टाफ के पास उसका सही नंबर था। सही नंबर से ही सोनू ने स्टाफ से बात की थी। सोनू के नंबर के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। मृतका के पति के साथ सोनू कई बार शराब की पार्टी भी कर चुका है। अनीता,उसका पति और सोनू तीनों एक ठेकेदार के अंडर में बतौर हेल्पर सिलाई का काम एक कंपनी के लिए करते थे। कुछ दिनों पहले अनीता ने दूसरे जगह काम पकड़ा था। मृतका के पति राजेंद्र बाबू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के साथ उसके पति और बेटों के अलावा भतीजी भी रहती थी। भतीजी प्रोफेशनल क्रिकेटर है। दो माह पूर्व ही वह नोएडा आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed