फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Commissionerate Police failed in arresting the kingpin

Noida News: सरगना की गिरफ्तारी में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस फिसड्ïडी

Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Noida Commissionerate Police failed in arresting the kingpin
सरगना की गिरफ्तारी में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस फिसड्डी
विज्ञापन


- प्राधिकरण के खाते से 3.90 करोड़ निकालने का मास्टरमाइंड मनु पोला हो या क्रेटा लूट की मास्टरमांइड युवती, दोनों फरार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वारदात और जालसाजी का खुलासा कर वाहवाही लूटने वाली नोएडा पुलिस सरगना को पकड़ने में चूक रही है। चाहे कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र से प्राधिकरण के खाते से 3.9 करोड़ रुपये की निकासी का मामला हो या कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में क्रेटा लूट की वारदात हो। दोनों मामलों का खुलासा तो हो गया लेकिन सरगना नहीं पकड़े गए। यह दो तो मात्र उदाहरण हैं। ऐसे दर्जनों मामले हैं जिनमें सरगना की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वर्तमान में सबसे हाई प्रोफाइल मामला नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा हुआ है। प्राधिकरण के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से जालसाजों ने 3.9 करोड़ रुपये निकाल लिए। इस मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन मास्टरमाइंड मनु पोला तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। जबकि उसके खास शागिर्द भी पकड़े जा चुके हैं। इसी तरह कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक इंजीनियर से क्रेटा कार लूटी गई थी। एक महिला समेत अन्य बदमाशों ने मिलकर उसे बंधक बनाया था और क्रेटा समेत कैश व जूलरी लूट ली थी। इस मामले का भी पुलिस ने खुलासा तो कर दिया लेकिन अब तक लेडी डॉन नहीं पकड़ी गई जो इस पूरे घटना की मास्टरमाइंड थी।
विज्ञापन


मनु पोला की गिरफ्तारी के लिए कई शहरों में दबिश

प्राधिकरण के खाते में सेंधमारी करने के मामले में फरार मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। इस मामले में अब तक पुलिस की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मनु पोला समेत पांच अन्य आरोपियों की जानकारी पुलिस के पास है। बताया जाता है कि इनमें एक आरोपी के नजदीक पुलिस पहुंच गई है। उसकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed