{"_id":"6b09ba716f3fb080bc063b8c","slug":"noida-based-educationist-mukesh-sharma-joins-samajwadi-party-he-took-membership-in-presence-of-akhilesh-yada-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के शिक्षाविद सपा में शामिल: अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, जानें कौन हैं मुकेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के शिक्षाविद सपा में शामिल: अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, जानें कौन हैं मुकेश शर्मा
Fri, 27 Nov 2026 10:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:49 PM IST
सार
नोएडा के शिक्षाविद मुकेश शर्मा ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की। अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ली। मुकेश शर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार में नोएडा में काफी विकास देखा था, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने सपा ज्वॉइन की है।
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए मुकेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के शिक्षाविद मुकेश शर्मा ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की। अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ली। मुकेश शर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार में नोएडा में काफी विकास देखा था, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने सपा ज्वॉइन की है।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा की पहचान प्रमुख शिक्षाविद, प्रौद्योगिकी उद्यमी और समाजसेवी के रूप में है। उन्होंने 2019 में नोएडा के सेक्टर 131 में प्रसिद्ध प्रोमेथियस स्कूल की स्थापना की। वे प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के संस्थापक और ट्रस्टी भी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि मुकेश शर्मा गौतमबुद्धनगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं। चर्चित धनपति मुकेश शर्मा को लेकर अंदरखाने विरोध की बात भी सामने आ चुकी है। जमीनी कार्यकर्ता की जगह बाहर से आए व्यक्ति को टिकट देने की बात को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि अब सबकी नजर अखिलेश यादव के अगले कदम पर होगी।
विज्ञापन
https://www.amarujala.com/video/delhi-ncr/noida/video-noida-based-educationist-mukesh-sharma-joins-samajwadi-party-he-took-membership-in-presence-of-akhilesh-yadav-2026-11-27
मुकेश शर्मा नोएडा स्थित प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक चेयरपर्सन एवं निदेशक हैं। प्रोमेथियस स्कूल की फीस सालाना 2 से 10 लाख के बीच बताई जाती है। नवंबर 2026 में एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में उन्हें स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर सम्मान से नवाजा गया। वे बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी और यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो, बोल्डर (अमेरिका) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 2003 में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग कंपनी क्यूए इन्फोटेक की स्थापना की थी।
वे गौरी शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से नोएडा में वंचित वर्गों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़े रहते हैं। मुकेश शर्मा का आरएसएस से पुराना रिश्ता भी रहा है। वे संघ और भाजपा नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में कुमार विश्वास की कथा, सपा में स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व से दूरी और नोएडा क्षेत्र में सामाजिक पहचान का अभाव भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
