फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority will innovate in cleanliness

Noida News: नोएडा प्राधिकरण सफाई में करेगा नवाचार

Tue, 22 Jul 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority will innovate in cleanliness
-स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-2026 की तैयारी के लिए तैयार होगा मॉडल
विज्ञापन

-कूड़ा प्रबंधन और उसके प्रभावी निस्तारण पर होगा जोर

-विभागीय अफसर व सलाहकार करेंगे मुद्दे पर गहन मंथन
-सेक्टर-सोसाइटियों के सफाई मॉडलों का भी होगा अध्ययन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-025 में देश के टॉप-23 शहरों के साथ नोएडा सुपर स्वच्छ लीग में शामिल हुआ है। इस परिणाम से उत्साहित नोएडा प्राधिकरण ने अगले सर्वेक्षण-2025-26 की तैयारी शुरू कर दी है। टॉप शहरों के बीच आगे बढ़ने के लिए नोएडा को कुछ नया व अनुकरणीय करना होगा। विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के मामले में। ताकि दूसरे शहर भी उससे सीख लेकर अपनी व्यवस्था सुधार सकें। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर, सलाहकार मंथन करेंगे और अपनी सलाह देंगे। इसके साथ ही शहर के सेक्टर और सोसाइटियों में भी सफाई व्यवस्था लिए कुछ नया हो रहा है तो उनके मॉडल भी देखे जाएंगे।
प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले सर्वेक्षण में नोएडा समेत सभी टॉप शहरों के सामने प्रमुख चुनौती कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण की है। नोएडा की सफाई, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छताकर्मी और उनके लिए मशीन समेत अन्य संसाधन बहुत ही बेहतर स्थिति में हैं। नवाचार के लिए कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण को केंद्र में रखा जाएगा। यह देखा जाएगा कि सेक्टर के घरों, बाजार, गांव के घरों व सोसाइटियों के लिए कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण के लिए क्या नया किया जा सकता है। इन जगहों की मौजूदा समय में अलग-अलग चुनौतियां हैं। अगर सर्वेक्षण-2024 के परिणाम की देखें तो नोएडा में 98 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होता है, 82 प्रतिशत कूड़ा गीला-सूखा अलग-अलग मिलता है। वहीं प्राधिकरण प्रतिदिन के कूड़े का 86 प्रतिशत निस्तारित भी करवा देता है।
विज्ञापन

---------------

सार्वजनिक शौचालय, विलोपित कूड़ा घर बन चुके मॉडल-

2018 में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग करने के बाद नोएडा ने भी देश के सामने कई उदाहरण सफाई के लिए पेश किए हैं। इसमें सार्वजनिक शौचालय खासकर पिंक शौचालय कई बार मंत्रालय स्तर पर सराहे गए हैं। इनका निर्माण प्राधिकरण ने बीओटी के आधार पर बगैर कोई धनराशि खर्च किए करवाया है। संचालन व रखरखाव भी एजेंसी करती हैं। इसी तरह सेक्टर और गांव के बीच जिन जगहों पर कूड़ा फेंका जाता था उनको साफ-सुथरा करने के लिए प्राधिकरण ने विलोपित कूड़ा घर बनवाए थे। उन जगहों को रंगाई-पुताई करने के साथ ही घास-गमला-हरियाली से सजा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

कोट-

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी के साथ शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे। नए प्रयास व नवाचार के लिए सलाहकार के साथ मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर सोसाइटी में भी अगर कोई मॉडल दिखते हैं तो उनका अवलोकन किया जाएगा।
- एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed