फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority will build 1000 flats for employed people

Noida News: नौकरीपेशा लोगों के लिए 1000 फ्लैट बनाएगा नोएडा प्राधिकरण

Sat, 11 May 2024 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority will build 1000 flats for employed people
नौकरीपेशा लोगों के लिए 1000 फ्लैट बनाएगा नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन


40 लाख रुपये में 900 वर्गफुट में दो बीएचके फ्लैट बनाने का प्रस्ताव तैयार
चुनाव आचार संहिता हटने के बाद प्राधिकरण योजना पर ले सकता फैसला

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पचास हजार से एक लाख रुपये के बीच वेतन पाने वाले नौकरीपेशा लोगाें के लिए प्राधिकरण 40 लाख में दो बीएचके आवास देगा। पहले चरण में ऐसे करीब 1000 फ्लैट बनाने की योजना है। प्रस्ताव तैयार कर जमीन की तलाश शुरू हो गई है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद प्राधिकरण योजना पर फैसला ले सकता है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शहर में नौकरीपेशा लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इसमें एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को सीधे तौर पर फायदा होगा जो एक करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट नहीं खरीद सकते। इस आवासीय योजना से अवैध निर्माणों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि जमीन की लोकेशन और निर्माण की लागत के आकलन के बाद कीमत मामूली रूप से बढ़ भी सकती हैं, हालांकि फ्लैट को 50 लाख रुपये से कम की कीमत में ही बेचने की योजना पर प्राधिकरण आगे बढ़ेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, 900 वर्ग फुट में फ्लैट को बनाया जाएगा। इसमें दो बेडरूम, एक हॉल, एक किचन और एक बाथरूम शामिल रहेगा। पूरे डिजाइन को एक छोटे परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इन फ्लैट को प्राधिकरण बहुमंजिला निर्माण कर तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed