फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority office filled with water after one hour of heavy rain

Noida News: एक घंटे की तेज बारिश में नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में भरा पानी

Thu, 04 Sep 2025 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority office filled with water after one hour of heavy rain
- फेज-1 के कई औद्योगिक सेक्टर की सड़कें और फुटपाथ डूबे, पैदल निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बेहतर जलनिकासी की व्यवस्था का दावा करने वाले नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में जलभराव हो गया। बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश से सेक्टर-6 स्थित दफ्तर के चारों तरफ सड़कें-फुटपाथ पानी में डूब गए। प्राधिकरण कार्यालय के अंदर लोग एक विभाग से दूसरे विभाग में जूते भिगोकर या हाथ में लेकर पहुंचे। वहीं कुछ सामान लेकर पहुंचे लोगों ने जलभराव से बचने के लिए दफ्तर के अंदर ई-रिक्शे का भी सहारा लिया।
वहीं बुधवार को फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में कई सेक्टर की सड़कें देर तक जलमग्न रहीं। जलभराव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। डीएनडी, उद्योग मार्ग, सेक्टर-59, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर जाम जैसी स्थिति बनी। बारिश, जलभराव, जाम से लोग परेशान हुए। बारिश से सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 27, 59, 60, 63, 66 समेत फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हुआ। सेक्टर-12 व 22 में तो घरों के बीच बारिश का पानी भर गया। सेक्टर-27 से सेक्टर-37 की ओर जाने वाली सड़क पर जीआईपी के सामने जलभराव हुआ। इसी तरह सेक्टर-60, 71, 32 अंडरपास का पानी भी तुरंत नहीं निकल पाया। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने हुए जलभराव में दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक फंस गया।
विज्ञापन



सीईओ ने मांगा जवाब

प्राधिकरण दफ्तर के अंदर पानी भरने और अंदर के विभागों के बीच आवागमन को बने फुटपाथ डूबने की सूचना पर प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने निरीक्षण किया। सीईओ ने जिम्मेदार अधिकारियों व इंजीनियरों से इसको लेकर जवाब भी मांगा। सीईओ ने कहा कि तेज बारिश होने पर कुछ समय पानी निकलने में लगता है। कहीं पर पानी ठहरे रहने की समस्या न होने पाए इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed