फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport work will start in August, foundation stone will be laid later

नोएडा एयरपोर्ट का अगस्त में शुरू होगा काम, शिलान्यास बाद में

Thu, 10 Jun 2021 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Noida airport work will start in August, foundation stone will be laid later
ग्रेटर नोएडा/जेवर। देश के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण अगस्त में शुरू करने की तैयारी है। उससे पहले जमीन को खाली कराकर विकासकर्ता कंपनी को सौंपी जाएगी। मेरठ मंडलायुक्त ने बुधवार को मौके का जायजा लिया और सभी महकमों के साथ बैठक भी की। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह दोपहर बाद करीब 3.15 बजे जेवर पहुंचे। वहां विस्थापित होने वाले चार गांवों का दौरा किया। किसानों की समस्याएं सुनीं। सबसे पहले नगला फूलखां पहुंचे, जहां किसानों की समस्याओं को सुना। उसके बाद नगला गणेशी पहुंचे। यहां के अधिकतर किसान विस्थापित हो चुके हैं। वहां से नगला छीतर और नगला शरीफ खां का दौरा किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूएडी को आंगनबाड़ी केंद्र बनाने को कहा। बीएसएनएल को सभी ऑप्टिकल फाइबर लाइनों और विद्युत निगम को बिजली की लाइनों को शीघ्र शिफ्ट करने को कहा। नहर व रजवाहों को स्थानांतरित करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी। पीडब्ल्यूडी से सड़कों के डायवर्जन का काम जल्द खत्म करने को कहा। इस दौरान एयरपोर्ट प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, अपर जिला अधिकारी बलराम सिंह व सभी गांव में तैनात उप जिला अधिकारी के अलावा संबंधित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद 100 और विस्थापित होने वाले किसानों ने मकान के मुआवजे के लिए फाइलें प्रशासन को सौंपी। जायजा लेने के बाद मंडलायुक्त यीडा दफ्तर पहुंचे। बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी व रविंदर सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ज्यूरिख इंटरनेशनल की एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन व अन्य सरकारी महकमों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून तक जमीन खाली कराकर हस्तांतरण की तैयारी
बैठक में मंडलायुक्त ने सभी से जून तक हर हाल में काम पूरा करने को कहा, ताकि जुलाई में खाली जमीन का हस्तांतरण विकासकर्ता कंपनी को कर दिया जाए। मंडलायुक्त ने इसकी नींव रखने की कोई तिथि तो नहीं बताई, लेकिन निर्माण जल्द शुरू होने की बात कही। मौके पर काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद शिलान्यास हो सकता है। उन्होंने कहा कि जून अंत तक सभी किसानों के विस्थापन का काम पूरा हो जाएगा। वे जमीन खाली कर देंगे। बता दें कि अगले साल शुरुआत में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिसूचना लागू होने से पहले शिलान्यास की उम्मीद है। करीब 29,500 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों होना है। उसी समय फिल्म सिटी का भी शिलान्यास हो सकता है।

कोरोना के बावजूद तय समय पर शुरू होगी उड़ान
पिछले साल से ही देश में कोरोना संकट है। इससे काम की गति थोड़ी धीमी तो जरूर पड़ी है, फिर भी 2024 से ही उड़ान शुरू करने का लक्ष्य है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महामारी के बावजूद किसान देश के इस सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए घर को शिफ्ट कर रहे हैं। प्रशासन व यमुना प्राधिकरण ने विस्थापन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया है। कागजी प्रक्रिया भी चलती रही है। इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में कुछ खास देरी नहीं हुई है। 2024 में ही उड़ान शुरू करने का लक्ष्य है। वहीं, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी अगस्त में इसका निर्माण शुरू होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed