फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport work will be completed by October 20

Noida News: 20 अक्तूबर तक पूरा होगा नोएडा एयरपोर्ट का काम, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

Mon, 01 Sep 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Noida airport work will be completed by October 20
-मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री को उद्घाटन के लिए भेजा गया पत्र
विज्ञापन

-एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के काम में आई तेजी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। विश्व के सबसे बड़े एयरपोर्ट में शामिल नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर उद्घाटन के लिए समय मांगा है। वहीं, निर्माण कर रही कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) रिपोर्ट दी है कि एयरपोर्ट का 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। 20 अक्तूबर तक निर्माण का काम खत्म कर लिया जाएगा।
यीडा के अधिकारियों का कहना है कि शासन से सितंबर के अंत तक एयरपोर्ट का काम पूरा करने का निर्देश था। इसको लेकर खुद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) और यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इसको लेकर अपडेट निर्माण कर रही कंपनी से लिया। दो दिन पहले खुद सीईओ भी नोएडा एयरपोर्ट पर चल रहे कामों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीईओ सौंपी गई रिपोर्ट में कंपनी ने 20 अक्तूबर तक काम पूरा होने की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सिविल वर्क कमोबेश पूरे हो गए हैं। नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए रनवे का काम भी 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। अब केवल फिनिशिंग के काम चालू हैं। इनमें यात्री सुविधाओं का विकास भी शामिल है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार का नागरिक उड्डयन विभाग खुद भी एयरपोर्ट पर चल रहे काम और जरूरी अनुमति की निगरानी कर रहे हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अनुमति भी इसमें शामिल हैं। यह पूरी कवायद इसलिए है क्योंकि समय से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किए जा सकें। कुछ अनुमति अभी भी मंत्रालय या प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया में हैं। इनके लिए केंद्र सरकार के संपर्क में प्रदेश का नागरिक उड्डयन विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
1.20 करोड़ यात्री सालाना करेंगे इस्तेमाल
एयरपोर्ट को सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता के लिए विकसित किया जा रहा है। दूसरा चरण पूरा होने पर यह क्षमता बढ़कर तीन करोड़ यात्री सालाना हो जाएगी। एयरपोर्ट विस्तार की जरूरत को देखते हुए अगले फेज की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी यीडा ने अभी से शुरू कर दी है।
इनसेट-
6000 कर्मचारी अंतिम रूप देने में जुटे
नायल से मिली जानकारी के मुताबिक फिनिशिंग के काम में देरी नहीं हो। इसके लिए यहां करीब 6000 कर्मचारी दिन-रात काम में लगे हुए हैं। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के अलावा रनवे, लाउंज, एटीसी आदि को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जो काम पूरे हो गए हैं। उनकी भी पैकिंग का काम चालू है जिससे यूटिलिटी व अन्य उपयोगी चीजें यात्रियों के आवागमन शुरू होने पर सामने से नहीं दिखें।


वर्जन-
नोएडा एयरपोर्ट का काम 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। अक्टूबर के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है।जहां तक कॉमर्शियल ऑपरेशन की बात है तो यह प्रदेश सरकार को तय करना है। नवंबर में यहां से उड़ानें शुरू की जा सकेंगी।
- राकेश कुमार सिंह, सीईओ, यीडा व नायल
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed