{"_id":"62fd4d082aedb50f8b0bc4fd","slug":"noida-airport-will-reach-by-pod-taxi-and-metro-noida-news-noi665332989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉड टैक्सी और मेट्रो से पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉड टैक्सी और मेट्रो से पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पॉड टैक्सी और मेट्रो की लाइन बिछाएगा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो को एयरपोर्ट तक जोड़ा जाएगा और जिले में पहली बार 4.18 किमी अंडरग्राउंड लाइन बिछेगी। करीब 36 किमी लंबा कॉरिडोर होगा। योजना को तैयार करने में करीब 5329 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 6 स्टेशन बनेंगे। वहीं, पॉड टैक्सी योजना को पहले चरण में फिल्म सिटी और आसपास के सेक्टरों से जोड़ा जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है और 24 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों प्रस्ताव शासन को भेज दिए जाएंगे।
प्राधिकरण ने भारत सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन से पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवा ली है। डीपीआर में फिल्म सिटी, रबूपुरा का कुछ भाग, सेक्टर-34 का कुछ भाग, टॉय पार्क, 75 मीटर चौड़ी सड़क पर सेक्टर-29 व 32 के जंक्शन पर सेक्टर-32, अपैरल पार्क, सेक्टर-29, 75 मीटर चौड़ी सड़क पर सेक्टर-29 व 32 का जंक्शन, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, 60 व 75 मीटर चौड़ी सड़क का जंक्शन और जेवर एयरपोर्ट के पास स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इस परियोजना पर करीब 862 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और रोजाना आठ हजार यात्री सफर कर सकेंगे। डबल ट्रैक वाली पॉड टैक्सी कॉरिडोर को बनाने में एक वर्ष का समय लगेगा। यह टैक्सी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। किराया 8 रुपये प्रति किमी तक रखने की योजना है।
इधर, नॉलेज पार्क से एयरपोर्ट तक जोड़ने के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो लाइन की डीपीआर तैयार कर ली है। सेक्टर-29 से एयरपोर्ट तक अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन को बनाने में 18 महीने का समय लगेगा। योजना में नॉलेज पार्क-2, सेक्टर-18, सेक्टर 20, सेक्टर 21, सेक्टर 29 और अंतिम स्टेशन एयरपोर्ट बनेगा।