{"_id":"660eb4e27454bb8141076800","slug":"noida-airport-will-be-connected-to-yamuna-expressway-before-the-flight-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29130-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उड़ान से पहले यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा हवाई अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उड़ान से पहले यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा हवाई अड्डा
विज्ञापन
- 750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण इसी माह होगा पूरा, इंटरचेंज के निर्माण कार्य में आई तेजी
- हवाई अड्डे से सितंबर में प्रस्तावित है उड़ान, उससे पहले बेहतर होगी कनेक्टिविटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनाई जा रही 7़50 मीटर लंबी सड़क का निर्माण इसी माह पूरा हो जाएगा। वहीं इंटरचेंज का निर्माणकार्य भी तेजी से जारी है। उड़ान शुरू होने से पहले इंटरचेंज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने में यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। इसके साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल को जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण भी तेज कर दिया गया है।
दरअसल नोएडा हवाईअड्डे की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 32 किमी पर इंटरचेंज और 750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। सितंबर में एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान प्रस्तावित है। इसको देखते हुए एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का काम तेज कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी को उड़ान से पहले इंटरचेंज का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर 32 किमी पर इंटरचेंज बन जाने से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आगरा की तरफ से आने वाले यात्री बिना किसी रुकावट के सीधे एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
सर्विस रोड का काम भी हो जाएगा पूरा
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से जेवर तक बनने वाली सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। किसानों के कोर्ट चले जाने व कई जगह अवैध निर्माण की वजह से परेशानी आ रही थी। मामले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अधूरी सड़क के पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने से एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
कार्गाे टर्मिनल के लिए बनने वाली सड़क से प्रभावित हो रहे चार गांवों के 219 परिवार
- एसआईए रिपोर्ट पर 18 और 19 अप्रैल को होगी लोक सुनवाई
ग्रेटर नोएडा। हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल तक मालवाहक वाहनों से ढुलाई के लिए उत्तर पूर्वी दिशा में सड़क बनाई जारी है। यमुना एक्सप्रेसवे से कार्गो टर्मिनल तक बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 10 किमी होगी। इसके लिए चार गांवों रोही, पारोही, रन्हेरा और दस्तमपुर की कुल 7़.4880 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जा रही है। इसका सामाजिक समाघात निर्धारण (सोशल इंपेक्ट एसेसमेंट) अध्ययन कराया गया। नामित एजेंसी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की ओर से तैयार एसआईए रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। इस परियोजना से चार गांवों के लगभग 219 परिवार प्रभावित होंगे। प्रभावित लोगों के बात सुनने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसकी तिथि निर्धारित कर दी गई है। एडीएम एलए बच्चू सिंह ने बताया कि एसआईए रिपोर्ट पर जनसुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी गई है। रोही व पारोही की सुनवाई 18 अप्रैल, रन्हेरा की 19 अप्रैल और दस्तमपुर की सुनवाई 19 अप्रैल को होगी। इसके अलावा 30 मीटर चौड़ी सड़क के समानांतर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टरों को कनेक्टिविटी के साथ कार्गो टर्मिनल से भी जुड़ेगी।
किस गांव की कितनी जमीन की जा रही अधिगृहीत
रोही - 1़. 6566 हेक्टेयर
पारोही - 0़. 6758 हेक्टेयर
रन्हेरा - 3़. 6804 हेक्टेयर
दस्तमपुर - 1़. 4772 हेक्टेयर