फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport: stake will be decided today, land will be transferred to Nial

नोएडा एयरपोर्ट : आज तय होगी हिस्सेदारी, नियाल को ट्रांसफर होगी जमीन

Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Noida airport: stake will be decided today, land will be transferred to Nial
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की नींव रखने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शनिवार को दो अहम फैसले होंगे। 29500 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) व यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के बीच शेयर (हिस्सेदारी) तय होगा। दूसरा, नागरिक उड्डयन विभाग से नियाल के नाम जमीन ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन

पहले चरण के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की गई है। यह जमीन नागरिक उड्डयन विभाग यूपी के नाम पर है। प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट से जुड़े कामों के लिए नियाल को ही अधिकृत किया है। सुबह 11:30 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में फैसला लिया जाएगा। वहीं, नियाल सभी किसानों को विस्थापित करके यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को जमीन लीज पर देगा, ताकि वह काम शुरू कर सकें।
विज्ञापन

बता दें कि यमुना इंटरनेशनल लिमिटेड ज्यूरिख कंपनी की ही कंपनी है, जबकि नियाल में नोएडा, ग्रेनो, यीडा व प्रदेश सरकार का शेयर है। नागरिक उड्डयन विभाग से नियाल के नाम जमीन दर्ज होने में करीब 96 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी लगेगी। दूसरी तरफ किसानों के विस्थापन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। यहां के 3000 किसान परिवारों को जेवर बांगर में विस्थापित किया जा रहा है। किसान वहां पर अपना घर भी बना रहे हैं। अब करीब 50 किसान परिवार ही बचे हैं। उम्मीद है कि अगस्त में एयरपोर्ट का शिलान्यास हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed