फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport: PM Modi to lay foundation stone in three-tier security cordon SPG camped

नोएडा एयरपोर्ट : त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एसपीजी ने डाला डेरा

Fri, 12 Nov 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 05:24 AM IST
सार

एसपीजी के अलावा पैरा मिलिट्री के जवान और गौतमबुद्ध नगर पुलिस रहेगी तैनात।

विज्ञापन
Noida Airport: PM Modi to lay foundation stone in three-tier security cordon SPG camped
मुआयना करते अधिकारी.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए निरीक्षण किया। शिलान्यास कार्यक्रम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के एक किमी से अधिक के दायरे में सुरक्षा का घेरा बनाया जाएगा। इसमें सबसे पहले एसपीजी, फिर पैरा मिलिट्री और जिला पुलिस के जवान व अधिकारी मौजूद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। डीसीपी अमित कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान सभा स्थल और शिलान्यास स्थल की जांच की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कितने पुलिसकर्मी और पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की जानी है, अधिकारी अब इस पर मंथन कर रहे हैं। पुलिस लाइन से भी जवानों की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो गैर जनपद से भी पुलिस बल मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 किमी से अधिक का होगा सुरक्षा दायरा कार्यक्रम स्थल के चारों ओर
कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन, बम निरोधक देस्ता आदि के जरिये जांच कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। सभी को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिबंधित वस्तुुओं के अलावा काले रंगे के कपड़े आदि पर भी रोक लग सकती है।

इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन
नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी तय कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान पूरी देखरेख मुुंबई की ब्रिजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी  करेगी। कंपनी पहले भी बड़े कार्यक्रम करा चुकी है। इस कंपनी ने लखनऊ में 2018 में हुए इनवेस्टर समिट के अलावा नमस्ते ट्रंप आदि कार्यक्रम को कराया था।

एसपीजी ने जुटाई  हेलीपैड, इमरजेंसी रास्ते की जानकारी
शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली से एसपीजी के एडीजी जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर पहुंचे। एसपीजी ने जिला पुलिस-प्रशासन से कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने हेलीपैड बनाने, भीड़ के लिए आवागमन के रास्ते सहित इमरजेंसी की स्थिति में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ले जाने के लिए रूटों की भी जानकारी जुटाई। 


एडीजी ने सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों को सुझाव दिए। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, ज्वाइंट सीपी लव कुमार, एडीसीपी विशाल पांडे, ओएसडी यमुना शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर रजनी कांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed