फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport: PAC will be handed over security till completion of construction

नोएडा एयरपोर्ट ----- पीएसी के हवाले होगी निर्माण पूरा होने तक की सुरक्षा

Thu, 29 Oct 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport: PAC will be handed over security till completion of construction
नोएडा एयरपोर्ट : पीएसी के हवाले होगी निर्माण पूरा होने तक की सुरक्षा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी है। नींव रखे जाने से लेकर निर्माण पूरा होने तक की सुरक्षा पीएसी के हवाले हो सकती है। यीडा ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। नोएडा एयरपोर्ट का अपना थाना भी होगा। वहीं, यीडा सिटी एरिया में ही पांच और थाने बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। हालांकि, एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद की सुरक्षा सीआईएसएफ करेगी और एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा का जिम्मा प्रस्तावित थाने में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर होगा।
7 अक्तूबर को नोएडा एयरपोर्ट का करार हो चुका है। तमाम देसी-विदेशी कंपनियां ज्यूरिख कंपनी के अंतर्गत काम करेंगी। उनके प्रतिनिधि भी यीडा आएंगे। निर्माण कार्य तीन से चार साल तक चलेगा। 2024 में यहां से हवाई सफर शुरू करने का लक्ष्य है। निर्माण के दौरान शरारती तत्व किसी तरह की अड़चन पैदा न कर सकें, इसके लिए एक कंपनी पीएसी तैनात करने की योजना है। साथ ही, नोएडा एयरपोर्ट परिसर में एक थाना भी बनेगा। इसका भी प्रस्ताव यीडा ने शासन को भेजा है। एयरपोर्ट के साथ ही यीडा में तमाम बड़े औद्योगिक निवेश आने लगे हैं। देश की कई मानी-जानी कंपनियों ने जमीन खरीदी है। वे अपना काम जल्द शुरू करेंगी। जिन आवंटियों ने जमीन खरीद ली है, वे भी अपना निर्माण शुरू करेंगे। उनको भी सुरक्षित माहौल देना जरूरी है। ऐसे में पांच और थाने बनाने की योजना है।
विज्ञापन

यहां बनेंगे थाने
यीडा के औद्योगिक सेक्टर-32 में एक थाना बनेगा, ताकि सेक्टर-32 के अलावा 29 व 33 भी सुरक्षित हो सकें। दूसरा थाना सेक्टर-28 में बनेगा। सेक्टर-21 भी इसी थाने से जुड़ेगा। तीसरा थाना आवासीय सेक्टर-18 में बनेगा। चौथा थाना सेक्टर-20 में बनेगा। पांचवां थाना फिल्म सिटी में बनेगा। यीडा के इस प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानों के लिए जमीन और संसाधन यमुना प्राधिकरण देगा। शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। स्टाफ की तैनाती भी शासन से होगी। इन सभी थानों के लिए 4000-4000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित करने की योजना है। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed