Noida Airport: नोएडा की अपेक्षा दिल्ली से लखनऊ जाना सस्ता, किराए में इतना है अंतर; वंदे भारत से भी महंगा टिकट
15 जून से नोएडा हवाईअड्डे से इंडिगो की उड़ानें शुरू होंगी। नोएडा से लखनऊ का किराया 5149 रुपये है, जो दिल्ली से अधिक है। यह हवाई यात्रा वंदे भारत ट्रेन से भी महंगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के बजाय 15 जून को दिल्ली से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की विमान यात्रा सस्ती है। नोएडा से लखनऊ का किराया 5149 रुपये है। वहीं दिल्ली से लखनऊ के लिए कंपनी ने किराया 3394 रुपये रखा है।
नोएडा हवाईअड्डे से 15 जून को इंडिगो एयरलाइंस की ओर से लखनऊ समेत हैदराबाद, अमृतसर और बंगलूरू चार शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो रही हैं। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में विमानन कंपनी ने नोएडा एयरपोर्ट से 16 शहरों के लिए उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है।
इनमें कई शहरों के लिए दिल्ली से जितना किराया है, उतना ही नोएडा से इन शहरों के लिए रखा गया है। हालांकि, इंडिगो की वेबसाइट पर 15 जून को नोएडा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट का किराया दिल्ली से नोएडा जाने वाली फ्लाइट की अपेक्षा कम है। हालांकि, दिल्ली से हैदराबाद के लिए 15 जून का किराया 6129 रुपये दिया गया है।
नोएडा से हैदराबाद का किराया भी इतना ही है। दिल्ली से अमृतसर और नोएडा से अमृतसर इकोनॉमी क्लास में फ्लाइट की बुकिंग 3499 रुपये में हो रही है। बंगलूरू के लिए दिल्ली और नोएडा से समान ही किराया है।
राजधानी और शताब्दी से महंगा
नोएडा से लखनऊ जाने में एक्सप्रेसवे के माध्यम से लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं। वहीं, वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से लखनऊ करीब छह घंटे से अधिक लग जाते हैं। वंदे भारत का किराया जहां करीब 2420 रुपये है। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा।