फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport active on social media to increase passenger numbers

Noida News: यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए नोएडा एयरपोर्ट सोशल मीडिया पर सक्रिय

Tue, 01 Sep 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Noida Airport active on social media to increase passenger numbers
देश के टूरिस्ट स्थानों के विवरण के साथ टिकट बुकिंग की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन


रोहित शर्मा
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ान भरे हुए ढाई महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन इसका सोशल मीडिया अकाउंट अब सक्रिय हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा कर रहा है। वहीं लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि नए नवेले एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। जिससे एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या को बढ़ाया जा सके।
एयरपोर्ट ने एक्स, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर समय-समय पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। एयरपोर्ट की ओर से देश के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थान जैसे अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग, राजस्थान के जोधपुर की ब्लू सिटी जैसे प्रसिद्ध स्थानों की जानकारी शेयर करते हुए बताया जा रहा है कि इन जगहों के लिए यहां से सीधे उड़ानें उपलब्ध हैं। आमजनों को यह भी बताया जा रहा है कि वह इंडिगो और आकासा एयरलाइंस की वेबवाइट के जरिये सीधे टिकट भी बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट से अभी 17 शहरों की सीधी उड़ानें चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर कनेक्टिंग उड़ानें भी हैं। अक्तूबर से नवी मुंबई की उड़ानें दोबारा शुरू हो जाएंगी। योजना के अनुसार देश के लगभग 62 शहरों के लिए एयरपोर्ट से सीधी उड़ानें लोगों को दी जाएंगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट ने नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत को उम्मीद से धीमी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरलाइंस पार्टनर से मिलकर उड़ान बढ़ाने पर चल रहा काम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में शुरू हुए एयरपोर्ट के तौर पर प्रबंधन का ध्यान स्थिर और भरोसेमंद कामकाज बनाए रखने के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है। प्रबंधन अपनी एयरलाइन की योजनाओं और यात्रियों की मांग के अनुसार रूट नेटवर्क का विस्तार करने के लिए अपने एयरलाइन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा हैं। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक आधार मजबूत बने हुए हैं, और हमारा दीर्घकालिक दृष्टिकोण भी वैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed