फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no trust motion will decide which mla is standing where

कौन विधायक कहां खड़ा है, ये तय करेगा अविश्वास प्रस्ताव: हुड्डा

Wed, 17 Feb 2021 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
no trust motion will decide which mla is standing where
पुन्हाना/नूंह। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी 5 मार्च को बजट सत्र में उनकी पार्टी मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। यह अविश्वास प्रस्ताव तय करेगा कि कौन विधायक कहां खड़ा है। ईडी की चार्जशीट पर बोलते हुड्डा ने कहा अदालत से इंसाफ मिलेगा। उपरोक्त बातें उन्होंने बुधवार को नूंह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के खिलाफ पहले ही अविश्वास प्रस्ताव ला रही थी लेकिन राज्यपाल द्वारा समय न दिए जाने के कारण नहीं ला सके। उनका कहना है कि मौजूदा भाजपा सरकार ने जनता और विधायकों का विश्वास खो दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि आंदोलन काफी लंबा चल गया है, सरकार को तुरंत किसानों से बात कर इसे खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को अपना समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद दूरगामी सोच के नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में लोगों के हितों के काफी कार्य कराए जिनको हमेशा याद किया जाएगा। उनका कहना है कि जब खुरशीद अहमद 1962 में विधायक बने तब वह करीब 10 साल के थे। तभी से वह उनको जानते थे। वह स्वास्थ्य, सड़क, विकास के बारे में हमेशा सोचते थे। उन्होंने कहा उनके बड़े बेटे आफताब अहमद भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। वह भी काफी काबिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed