{"_id":"699b2ada4df64e88fa05c7ec","slug":"no-transport-facility-in-250-villages-of-yamuna-city-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4368-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना सिटी के 250 गांवों में परिवहन की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना सिटी के 250 गांवों में परिवहन की सुविधा नहीं
विज्ञापन
शहर के बाहर जाने के लिए एक्सप्रेसवे तक पैदल जाते हैं ग्रामीण
इंटरनेशनल एयरपोर्ट, औद्योगिक क्षेत्र के बाद भी लोकल इलाकों से नहीं है जुड़ाव
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। ग्रेनो का यमुना सिटी क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस क्षेत्र में शुरू होने वाला है और औद्योगिक सेक्टर-28 में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जा चुकी है। इन सब चीजों के बावजूद आज भी यहां के गांवों में परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। शहर से बाहर जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर एक्सप्रेस-वे तक आना पड़ता है।
शहर से बाहर जाने के लिए गांवों के अंदर से सरकारी परिवहन की सुविधा लोगों को आज तक नहीं मिली है। निजी परिवहन के विकल्प न के बराबर है. लोगोें को कहीं भी जाने के लिए अपने निजी वाहन या बस का सहारा लेना पड़ता है। लोगों को यमुना एक्सप्रेस-वे तक आना पड़ता है। एक्सप्रेस-वे से ही उन्हें सरकारी बसें मिलती हैं, जिससे लोग शहर के बाहर जा पाते हैं। अगर लोगों को निजी बसों के लिए ग्रेटर नोएडा तक आना होता है। जो और ज्यादा परेशानी भरा होता है।
कोई भी बस अड्डा नहीं
यमुना सिटी क्षेत्र में जेवर, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा के लगभग 250 गांव हैं, जिनकी आबादी लाखों में है। इस लाखों की आबादी के लिए क्षेत्र के अंदर कोई भी बस डिपो नहीं है। यही कारण है कि कोई भी बस क्षेत्र के अंदर नहीं आती है और बाहर ही बाहर एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
-कहीं भी आने जाने के लिए हमें एक्सप्रेस-वे तक जाना पड़ता है। यहीं से हमें साधन मिलते हैं। अगर बसें अंदर से गुजरे तो लोगों को राहत मिलेगी। - उमंग सिंह, ग्रामीण
-क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। सरकार को अब यहां पर परिवहन की सुविधा भी देनी चाहिए। हर दिन सैकड़ों लोग यहां से बसों का सफर करते हैं। - सूरज पाल सिंह, ग्रामीण
-क्षेत्र में लोगों के पास अपने वाहन हैं। लेकिन कहीं दूर जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ता है। बस क्षेत्र के अंदर नहीं आती है, इससे परेशानी तो होती है। -कुबेर सिंह, ग्रामीण
-सरकार इस क्षेत्र को तेजी से विकसित कर रही है। अगर यहां परिवहन की सुविधा और शुरू कर दी जाएगी तो लोगों को इससे बहुत सुविधा मिल जाएगी। - रिंकू, ग्रामीण