फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No, the noise of DJ

नहीं गूंजेगा डीजे का शोर, बैंड-बाजे की धुन पर थिरकेंगे बराती

Sun, 06 Oct 2019 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
No, the noise of DJ
नहीं गूंजेगा डीजे का शोर, बैंड-बाजे की धुन पर थिरकेंगे बराती
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर डीजे की अनुमति देने पर रोक लगा दी थी। अब, जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन कराने और इसकी अवमानना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों को आगामी वैवाहिक सीजन में डीजे के कान फोड़ शोर से मुक्ति मिलेगी। बराती बैंड बाजे व ढोल की धुन पर थिरकते दिखाई देंगे। बारात घरों के संचालकों को सचेत करने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीजे संचालकों ने प्रदर्शन आदि भी किया था, लेकिन जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। हाल ही में हुई कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने पुलिस अधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। बैठक में कहा गया कि नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आरडब्ल्यूए एवं बरात घर आदि का संचालन करने वाले लोगों को इन नियमों से अवगत कराएंगे। वैवाहिक आयोजन के दौरान यदि किसी स्थान पर तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना मिलती है, तो पुलिस-प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

पांच साल तक की सजा और एक लाख तक जुर्माना
हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण कानून का उल्लंघन नागरिकों के मूल अधिकारों का उल्लंघन है। कोर्ट ने शहरी, रिहायशी, व्यवसायिक आदि इलाकों को साइलेंस जोन में श्रेणीबद्ध करने और टोल फ्री नंबर जारी करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण कानून के अंतर्गत डीजे बजाने पर एफआईआर दर्ज की जाए। कानून के उल्लंघन पर पांच साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed