फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no one admitted in hospitals saw father dying in pain due to lack of oxygen

हालात : कई अस्पतालों में भटका किसी ने नहीं किया भर्ती, ऑक्सीजन नहीं मिलने से पिता को तड़प कर मरते देखा

Sun, 25 Apr 2021 04:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 04:07 PM IST
सार

दादरी स्थित अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वर्गीय विजय शिशौदिया के बेटे अरुण ने बताया कि दो दिनों तक बीमार पिता को भर्ती कराने के लिए दादरी, सिकंद्राबाद और गाजियाबाद के अस्पतालों में भटकता रहा।

विज्ञापन
no one admitted in hospitals saw father dying in pain due to lack of oxygen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी स्थित अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वर्गीय विजय शिशौदिया के बेटे अरुण ने बताया कि दो दिनों तक बीमार पिता को भर्ती कराने के लिए दादरी, सिकंद्राबाद और गाजियाबाद के अस्पतालों में भटकता रहा। भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी पर असर नहीं पड़ा। अरुण ने बताया कि मैंने पिता को ऑक्सीजन नहीं मिलने से तड़प कर मरते देखा।

विज्ञापन


बिसाहड़ा निवासी अरुण ने बताया कि 5 दिन पहले बुखार आने पर पिता को दादरी के मोहन स्वरूप अस्पताल में दिखाया था। बुखार तो उतर गया था, लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें दोबारा मोहन स्वरूप अस्पताल ले गए। एक्सरे कराने पर पता चला कि उनको कोरोना हो गया है। इसके बाद उन्हें सिकंद्राबाद के नवीन अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। एंबुलेंस लेकर दो घंटे खड़े रहे, लेकिन बेड नहीं होने पर नवीन अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। 
विज्ञापन


अरुण ने बताया कि वहां से पिता को दादरी के दुर्गा अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया। फिर गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर 2 घंटे के बाद एक पूर्व विधायक के फोन करने के बाद भर्ती किया गया। केवल ऑक्सीजन मिली, जबकि वेंटिलेटर नहीं मिल पाया। ऑक्सीजन देने के बाद दो घंटे में उनको निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से उनको नागर हॉस्पिटल में भर्ती किया। वहां पर ऑक्सीजन दी गई, लेकिन सुबह हटा दी गई। उनसे किसी को मिलने नहीं दिया गया। दोपहर में सूचना मिली कि दिल की धड़कने रुकने से मरीज मौत हो गई है। 35,000 रुपये जमा कराने के बाद शव दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed