फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no need to fill details by applicant in forms repeatedly

अब बार बार नहीं भरना होगा आवेदन के लिए फार्म में ब्यौरा

Thu, 07 Jan 2021 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
no need to fill details by applicant in forms repeatedly
अब बार बार नहीं भरना होगा आवेदन के लिए फार्म में ब्यौरा
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग में आवेदन करने के लिए पहले आवेदन कर्ता को बार-बार अपनी पर्सनल डीटेल्स फार्र्म में भरनी होती थी। विभाग में कई पदों के लिए अलग-अलग फार्र्म भरने के लिए आवेदन कर्ता को अलग-अलग बार अपना निजी ब्यौरा फॉर्म में डालना होता था। इससे आवेदनकर्ता को फार्म भरने में दिक्कतें होती थी। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे हरियाणा लोक सेवा आयोग में आवेदन करने वाले लोगों को बहुत सुविधा होगी। साथ ही अब हर 3 साल में मात्र एक बार फार्म भरने की फीस देनी होगी। जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी ने बताया कि जेजेपी- बीजेपी गठबंधन सरकार के प्रयासों की सराहना से यह संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा युवाओं से चुनावी समय में किए गए वादे को पूरा किया गया है। अब आयोग द्वारा अपने आवेदन पत्र को आवेदन कर्ता के परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ दिया जाएगा। इससे परिवार पहचान पत्र में दिया गया सारा विवरण अपने आप ही आयोग के फार्म द्वारा ले लिया जाएगा। जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि उप मुख्यमंत्री युवाओं के संपूर्ण विकास और उनके हक की रक्षा के लिए नई-नई योजना बना रहे हैं। उनका उद्देश्य हरियाणा के युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed