फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No entry plan issued other routes of the city including expressways

Noida: जाम के झाम से मिलेगी निजात,एक्सप्रेस समेत शहर के दूसरे मार्गों पर नो एंट्री का प्लान जारी

Sat, 17 Jun 2023 11:01 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
No entry plan issued other routes of the city including expressways
फाइल फोटो - फोटो : फाइल

जाम की समस्या को दूर करने के लिए करीब एक माह तक ट्रायल के बाद ट्रैफिक विभाग ने फाइनल डायवर्जन प्लान शनिवार को जारी कर दिया है। जिसके तहत अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से परीचौक तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर ऑटो, टैंपो, ट्रैक्टर, बैलगाडी, रिक्शा व ई-रिक्शा आदि धीमी गति के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर दिल्ली के तर्ज पर सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री की व्यवस्था लागू रहेगी। नो एंट्री के समय में अतिआवश्यक श्रेणी की वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शहर के झुंडपुरा से सेक्टर-14ए फ्लाईओवर, हरौला चौक से सेक्टर-56 चौराहा

विज्ञापन

विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज

नोएडा में  विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में होगा। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला व पूरी मानवता को एक साथ जोड़ने में सशक्त माध्यम के रूप में हर आंगन योग थीम पर आधारित नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नोएडा स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक होगा। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम होगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर डॉ धर्मेंद्र कुमार केम ने जनसामान्य का आह्वान किया है कि नोएडा स्टेडियम आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में आमंत्रित हैं।

विज्ञापन

पिलर शिफ्ट करने को लेकर सेक्टर-52 मेट्रो के पास जारी रहेगा डायवर्जन

नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का पिलर हटाए जाने का काम रविवार को किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-71 से होशियारपुर की तरफ जाने वाले मार्ग व सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास का स्लिप रोड सुबह दस बजे से रात दस बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। वाहन चालक डीएससी मार्ग से लिंक रोड का प्रयोग कर सेक्टर 71 से होशियारपुर, सिटी सेन्टर, सेक्टर 37 की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 71 से सेक्टर 60 की ओर जाकर एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग तथा एलीवेटेड मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। किसी प्रकार की असुविधा होने पर ट्रैफिक विभाग से संपर्क साध कर मदद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed