फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No E-rickshaw Zone

Noida News: कागजों में नो-ई रिक्शा जोन, सड़कों पर कब्जा

Mon, 19 Oct 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
No E-rickshaw Zone
फोटो
विज्ञापन

-रजनीगंधा चौक से अट्टा पीर तक प्रतिबंधित है ई रिक्शा, जाम से ग्राहक और दुकानदार परेशान


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर का मिनी सीपी कहे जाने वाले सेक्टर 18 के मार्केट में रोजाना होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने करीब एक साल पहले नो रजनीगंधा चौक से अट्टा पीर तक नो ई-रिक्शा जोन बनाया गया था, ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो, लेकिन असल में सालभर बाद ही व्यवस्था बेपटरी हो गई, अब ई-रिक्शा ही मार्केट में जाम का अहम कारण बनते जा रहे हैं।
सेक्टर 18 के व्यापारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के बीच ई-रिक्शा चालक बीच रोड पर ही वाहनों की कतार लगाकर यात्रियों को ढोते हैं। जब तक यात्री न मिले, तब तक वह रोड से हटते नहीं हैं। इसके चलते पीछे एक लंबी कतार लगती चली जाती है। सेक्टर-18 के व्यापारियों के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़े कर सवारियों का इंतजार करते हैं। सवारी मिलने तक वे सड़क से हटते नहीं हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों की कतार लंबी होती जाती है। कई बार दूसरे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


अट्टा अंडरपास के पास व्यवस्था बिगड़ी
अट्टा अंडरपास के आसपास भी ऑटो और ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़े होने और सवारी बैठाने-उतारने से यातायात प्रभावित हो रहा है। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। व्यापारियों का कहना है कि केवल नो ई-रिक्शा जोन घोषित करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन पर प्रभावी कार्रवाई और अनुपालन कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे शोरूम तक ग्राहक पहुंच ही नहीं पाते, ई-रिक्शा के जमावड़े से लंबा जाम लगता है-वंदना मलिक, व्यापारी
नियम बनते हैं लेकिन उससे ज्यादा टूटते हैं, ई-रिक्शा प्रतिबंधित है, फिर भी खड़ा करते हैं-नरेंद्र त्रिखा, व्यापारी
यदि ट्रैफिक पुलिस ठोस कार्रवाई करे तो जाम की स्थिति खत्म हो सकती है, त्योहार में समस्या बढ़ जाती है-मनमोहन मोदी
त्योहारों में ग्राहक ज्यादा आते हैं, लेकिन ई-रिक्शा के जमावड़े के चलते वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती-डॉ सीबी झा, व्यापारी
...........



ट्रैफिक कर्मियों को निर्देशित किया गया है, जाम न लगे, इसके लिए प्रमुख चौराहों पर टीमें तैनात हैं, जो वाहन जाम लगने का कारण बनेंगे, उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
-सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर


-------
ऋषभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed