{"_id":"6015517d8ebc3e319367f31b","slug":"no-clue-found-of-missing-child-for-eight-days-family-pleaded-with-dcp-cctv-cameras-being-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: आठ दिनों से लापता मासूम का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने डीसीपी से लगाई गुहार, खंगाले जा रहे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: आठ दिनों से लापता मासूम का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने डीसीपी से लगाई गुहार, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
Sat, 30 Jan 2021 06:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
लापता मासूम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर खेल रहे लापता बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका है। लापता हुए आज 8 दिन हो गए। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिजन काफी चिंताएं करने लगे हैं। परिजनों ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर लापता बच्चे की तलाश करने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार आज भी परिजन डीसीपी कार्यालय पहुंचे हैं।
8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस ने जल्द तलाश करने का आश्वासन दिया है। परिजनों ने जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए हैं। बच्चे के बारे में किसी को भी जानकारी मिले तो देने के लिए लोगों से अपील की है। 4 साल का मासूम बच्चा ऋतिक पुत्र ब्रह्मदेव बीते 22 जनवरी को सूरजपुर थाना क्षेत्र के गुलिस्तान पुर गांव से अपने घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। माता-पिता ने लापता बच्चे हो आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
8 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग न लगने से नाराज परिजनों ने पोस्टर लेकर सूरजपुर डीसीपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस से लापता बच्चे को तलाश करने की गुहार लगाई। वहीं सेंट्रल नोएड़ा के एडिश्नल डीसीपी का कहना है लापता बच्चे के लिए पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही गायब हुए बरामद करेगी।