{"_id":"5f90814f8ebc3e9b8f2e67ae","slug":"no-body-follows-pm-apeal-grnoida-news-noi5439384119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अपील का नहीं दिखा असर, बाजारों में लोग दिखे बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अपील का नहीं दिखा असर, बाजारों में लोग दिखे बेखबर
विज्ञापन
पीएम की अपील का नहीं दिखा असर, बाजारों में लोग बेखबर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। ‘लॉकडाउन खत्म हुआ है कोरोना नहीं’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस संदेश के जरिये कोरोना से सचेत रहने की अपील की। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर, बिलासपुर, दादरी के बाजारों में इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा। बिना मास्क और सामाजिक दूरी लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखे। तीन माह लॉकडाउन के बाद जरूरी सामानों की बिक्री के लिए बाजार खुले हैं। इसके लिए शासन ने नियम तय किए हैं। जिसका पालन कर सामान खरीदना और बेचना है। दुकानों पर कर्मचारियों और ग्राहकों को मास्क लगाना अनिवार्य है। सामाजिक दूरी का पालन भी जरूरी है, लेकिन कोई नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बाजारों में खूब लापरवाही हो रही है। दादरी नगरपालिका परिषद के नियमों को कोई मानने को तैयार नहीं है। जेवर के मेन बाजार में भी लोग बिना मास्क नजर आए। दनकौर कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क लगाए समान बेचते और घूमते दिखे। स्कूटी और बाइक सवारों ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। समाजसेवी अतुल मित्तल का आरोप है कि पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारी साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन नहीं करवा रहे हैं। बाजार में सैनिटाइजेशन भी नहीं हो रहा है। बिलासपुर, रबूपुरा व जारचा कस्बे के बाजारों में भी यही हाल है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि बाजारों में ग्राहक मास्क लगाने में परहेज कर रहे हैं।